Thursday, May 28, 2026
Homeबॉलीवुड38 की खूबसूरत एक्ट्रेस को नहीं मिलता काम! किया था बॉलीवुड के...

38 की खूबसूरत एक्ट्रेस को नहीं मिलता काम! किया था बॉलीवुड के काले सच का खुलासा, 1 बार बड़ी हीरोइन से हुई रिप्लेस


Last Updated:

बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस कहे जाने वाली हीरोइन आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. खूबसूरत और टैलेंटेड होने के बावजूद भी इस एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं मिल पाया है. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के साथ-साथ तेलुगू फिल्मों में भी काम किया. लेकिन सक्सेस हासिल नहीं कर सकी.

बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के काला सच का खुलासा किया था. 18 के साल के करियर में इस एक्ट्रेस ने राम चरण, शाहिद कपूर, इमरान हाशमी, अजय देवगन समेत कई बड़े कलाकारों संग काम किया, लेकिन वो पहचान नहीं मिल सकी, जिसकी वह हकदार हैं.

Neha Sharma birthday

पॉलिटिकल फैमिली से आने वाली इस एक्ट्रेस का नाम नेहा शर्मा है. इनके पिता कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं. बिहार की राजनीति में उनकी पकड़ हैं. खैर, नेहा ने राम चरण की फिल्म ‘चिरुथा’ से एक्टिंग डेब्यू किया. बॉलीवुड में उन्होंने इमरान हाशमी के साथ ‘क्रूक’ से डेब्यू किया. यह फिल्म फ्लॉप रही. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nehasharmaofficial)

Neha Sharma birthday 8

नेहा शर्मा ने बाद में यमला पगला दीवाना 2, यंगिस्तान, क्या सुपर कूल हैं हम, तुम बिन 2, तान्हाजी समेत कई फिल्मों में किया. इनमें से ज्यादातक फ्लॉप रही. इस बीच उन्हें बहुत कम काम मिला. साल 2023 में अपने 36वें बर्थडे से पहले नेहा इंडस्ट्री के काले सच का खुलासा किया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nehasharmaofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Neha Sharma birthday

नेहा शर्मा ने न्यूज18 शोशा को दिए इंटरव्यू में अपने फिल्में नहीं मिलने की वजह बताई थी. उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा था. उन्होंने कहा था अक्सर ऐसा होता है कि एक एक्ट्रेस के पास कई फिल्में होती हैं. लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि उन्हें कब लिया जाएगा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nehasharmaofficial)

Neha Sharma birthday 5

नेहा शर्मा ने कहा, “मान लीजिए, 5 फिल्मों के लिए सेलेक्शेन चल रहा है और आप उन पांचों के लिए ऑडिशन दे सकते हैं, लेकिन आपको सारी फिल्में नहीं मिलती, सिर्फ 1 ही मिलती है. ऐसा नहीं है कि मेरे पास सैकड़ों अच्छी स्क्रिप्ट आती हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nehasharmaofficial)

Neha Sharma birthday

नेहा शर्मा ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उनके पास ऑप्शन नहीं होते. लिमिटेड स्क्रिप्ट में से सेलेक्ट करना पड़ता है. उन्होंने कहा,“5 अच्छी स्क्रिप्ट मेरे पास आती हैं और मुझे उनमें से सेलेक्ट करना होता है. कभी-कभी मैं किसी चीज़ का हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं और कभी-कभी, वे नहीं चाहते कि मैं उसमें रहूं. इसलिए, सब कुछ ठीक से करने के लिए विकल्प बहुत कम हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nehasharmaofficial)

eha Sharma birthday

नेहा शर्मा ने खुलासा किया कि एक अच्छी फिल्म में काम करने का मौका मिला. वह इस रोल में फिट भी थी. इस रोल के लिए उन्होंने 3-4 बार प्रैक्टिस भी की. सबकुछ ठीक चल रहा थआ लेकिन आखिरी समय में एक बड़ी और प्रभावशाली एक्ट्रेस से उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nehasharmaofficial)

Neha Sharma birthday

नेहा शर्मा ने बताया कि उस एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर करोड़ों की संख्या में फॉलोवर्स थे. नेहा ने बताया कि मेकर्स उन्हें फोन आया और कहा कि वह यह फिल्म नहीं कर सकतीं. जब उन्होंने वजह पूछी तो कुछ कारण नहीं बताया. हालांकि उन्हें पता चला कि उसके लाखों-करोड़ों फॉलोवर्स हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nehasharmaofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

38 की खूबसूरत एक्ट्रेस को नहीं मिलता काम! किया था बॉलीवुड के काले सच का खुलासा



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments