बिहार चुनाव के पहले फेज के इलेक्शन में सिर्फ 20 दिन का समय बचा है, ऐसे में NDA के सभी पार्टियां अब चुनावी प्रचार में जुट गई हैं। बीजेपी के बाद जदयू ने भी शुक्रवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत प
.
वहीं, सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिन में 12 जनसभाएं कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, PM मोदी 23 अक्टूबर को सासाराम, गया और भागलपुर में जनसभा करेंगे। इसके अलावा वे 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में रैली करेंगे।
प्रधानमंत्री का तीसरा दौरा 1 नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में होगा। 3 नवंबर को पश्चिम चंपारण, सहरसा तथा अररिया के फारबिसगंज में रैली करेंगे। हालांकि, अभी इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
चुनाव से पहले CM फेस का नाम तय हो
इधर, NDA में एक बार फिर सीएम फेस को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा, ‘वर्तमान में NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है।
नीतीश कुमार पर न सिर्फ BJP, बल्कि बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है। NDA की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, यह फैसला विधायक दल करेगा।’
वहीं, HAM प्रमुख जीतन राम मांझी ने गृहमंत्री के इस बयान पर कहा, ‘अमित शाह NDA के प्रमुख नेताओं में आते हैं, उन्होंने कुछ कहा है तो उसे आधिकारिक ही माना जाएगा, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि चुनाव से पहले नेता यानी होने वाले मुख्यमंत्री का भी नाम तय हो जाना चाहिए था।’
मांझी ने कहा, ‘कोई दुविधा नहीं होनी चाहिए। यह दुविधा महागठबंधन में है, जिस वजह से आज तक उनकी लिस्ट फाइनल नहीं हो पाई है। सौभाग्यवश NDA में अब तक सब कुछ ठीक रहा है।’
बाबा रामदेव बोले- PM मोदी से मुकाबला करने की क्षमता किसी में नहीं
बिहार विधानसभा चुनाव पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, “बिहार में महागठबंधन समेत हर किसी पार्टी ने पूरी ताकत दिखा झोंक दी। सबको भरोसा है कि वे जीतेंगे, चाहे वह महागठबंधन हो, प्रशांत किशोर हों या फिर ओवैसी।
हालांकि, NDA, जो न केवल इस समय देश का सबसे राजनीतिक रूप से शक्तिशाली गठबंधन है, बल्कि जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं, जिनका व्यक्तित्व हिमालय जितना मजबूत है। आज कोई भी विपक्षी नेता पीएम मोदी का मुकाबला करने में सक्षम नहीं है।”

