इंदौर में खाने की खराब क्वालिटी की शिकायत करने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। कलेक्टर ने कहा कि उपभोक्त अब दो टोल फ्री नंबरों 0731-181 और 0755-2840621 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि इन नंबरों पर कॉल कर उपभोक्ता खाद्य पदार्थों में मिलावट, गुणवत्ता में कमी, निर्धारित मानकों के उल्लंघन या किसी भी तरह की अनियमितता की जानकारी अधिकारियों तक पहुँचा सकते हैं। स्ट्रीट फूड वेंडर्स को देंगे ट्रेनिंग, मिलावटखोरों पर और सख्ती होगी कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि इंदौर भोजन और स्ट्रीट फूड संस्कृति के लिए प्रसिद्ध शहर है। इसलिए हर जगह पर उपभोक्ताओं को उचित मानक और उच्च गुणवत्ता वाला खाद्य पदार्थ मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से श्हर के हर स्ट्रीट वेंडर को उचित गुणवत्ता बनाए रखने हेतु ट्रेनिंग, जागरुकता कार्यक्रमों और सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा। ईट राइट चैलेंज-4 डैशबोर्ड की वर्तमान स्थिति के अनुसार इंदौर पूरे देश मे प्रथम स्थान पर है। इसके पूर्व भी ईट राइट चैलेंज-1 एवं ईट राइट चैलेंज-3 में भी इंदौर पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा है। fssai की शर्तों के अनुरूप हाई रिस्क प्रतिष्ठानों का प्राथमिकता से निरीक्षण किया जा रहा है। 1 जुलाई 2025 से अब तक कुल 576 निरीक्षण किये गए तथा कुल 1392 नमूने जाँच हेतु लिए गए। दूध एवं दुग्ध उत्पाद के कुल 236 नमूने लिए गए हैं। संबंधित आरोपियों पर केस दर्ज किए गए हैं। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
Source link
404 – Page not found – Dainik Bhaskar
RELATED ARTICLES

