Wednesday, June 10, 2026
Homeदेश44 सेकेंड में 72 रॉकेट फायर, बंकर को चुटकियों में कर देता...

44 सेकेंड में 72 रॉकेट फायर, बंकर को चुटकियों में कर देता है ध्‍वस्‍त


Last Updated:

Pinaka Multi-Barrel Rocket Launcher: भारत अपने पूरे डिफेंस सिस्‍टम को अपग्रेड करने में जुटा है. फाइटर जेट से लेकर मिसाइल और रॉकेट लॉन्‍चर तक को नई तकनीक से लैस करने का प्रयास लगातार चल रहा है. DRDO इसमें अहम भू…और पढ़ें

DRDO पिनाका मल्‍टी बैरल रॉकेट लॉन्‍चर को अपग्रेड करने में जुटा है. आने वाले दिनों में रेंज बढ़ने के साथ ही यह और भी घातक बनेगा. (फोटो: पीटीआई)

हाइलाइट्स

  • भारत पिनाका मल्‍टी बैरल रॉकेट लॉन्‍चर सिस्‍टम को अपग्रेड करने में जुटा
  • पिनाका की मौजूदा रेंज को बढ़ाकर 120 किलोमीटर करने की कवायद
  • पिनाका रॉकेट सिस्‍टम बंकर को तबाह करने में सक्षम, पाक में खलबली

Pinaka Multi-Barrel Rocket Launcher: पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्‍च कर पाकिस्‍तान, चीन, तुर्की समेत पूरी दुनिया को अपनी सैन्‍य ताकत से अवगत करा दिया. भारत ने प्रीसीजन अटैक के जरिये एक तरफ जहां अपने युद्ध कौशल का परिचय दिया तो दूसरी तरफ पाकिस्‍तान के वार को विफल कर अपने एयर डिफेंस सिस्‍टम की पावर भी दिखा दी. ब्रह्मोस के प्रचंड प्रहार से पूरी दुनिया हैरत में पड़ गई. इंडियन एयरफोर्स ने जब पाकिस्‍तान पर ब्रह्मोस से अटैक किया तो आतंकवादियों को पनाह देने वाला देश तुरंत घुटनों पर आ गया और सीजफायर की गुहार लगाने लगा. इसके बाद नई दिल्‍ली अपनी शर्तों पर शांति बहाल करने पर सहमत हुआ. ग्‍लोबल पावर को हैरत में डालने वाली ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल की रेंज भी बढ़ाई जा रही है. इस बीच, भारत का रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO दुश्‍मनों के लिए काल एक और वेपन को अपग्रेड करने में जुटा है. इस अस्‍त्र का नाम है – पिनाका मल्‍टी बैरल रॉकेट लॉन्‍चर. यह महज 44 सेकेंड में 72 रॉकेट दागने में सक्षम है.

पिनाका रॉकेट सिस्‍टम की ताकत को इस बात से ही समझी जा सकती है कि इस लॉन्‍चर के जरिये सिर्फ 44 सेकेंड में ताबड़तोड़ 72 रॉकेट फायर किए जा सकते हैं. इसका मतलब यह हुआ कि दुश्‍मन जब तक यह समझ सकेगा कि उसके साथ क्‍या हो रहा है, तब तक उसे तबाह कर दिया जाएगा. DRDO इसी पिनाका रॉकेट लॉन्‍चर सिस्‍टम को अपग्रेड करने में जुटा है. DRDO का मिशन पूरा होते ही पिनाका पहले के मुकाबले और भी घातक हो जाएगा. देश के पश्चिमी (पाकिस्‍तान) और पूर्वी सीमा (चीन) पर इसकी तैनाती से दुश्‍मन देशों में खलबली मचना स्‍वाभाविक है.पिनाका एमबीआरएल एक दुर्जेय मिलिट्री एसेट है. यह केवल 44 सेकंड में 72 रॉकेट दागने में सक्षम है, जो 60 किलोमीटर तक की दूरी पर लगभग 7 टन विस्फोटक के साथ अटैक कर सकता है. मौजूदा समय में पिनाका एमके-II ER 90 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है. मान लें कि यदि पिनाका को अटारी के सीमावर्ती इलाकों में तैनात किया जाता है तो इसके जरिये लाहौर में घर बैठे तबाही लाया जा सकता है.

ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल से 13 गुना ज्‍यादा रेंज, एक साथ कई टारगेट को तबाह करने में सक्षम, चीन-पाकिस्‍तान का काल

DRDO बढ़ा रहा पिनाका की रेंज

DRDO अब इसी पिनाका मल्‍टी बैरल रॉकेट लॉन्‍चर सिस्‍टम को अपग्रेड करने में जुटा है. अपग्रेड होने के बाद पिनाका रॉकेट से 120 किलोमीटर तक के टारगेट को ध्‍वस्‍त करना संभव हो सकेगा. बता दें कि MKI 40 किलोमीटर तक के लक्ष्‍य को भेदने में सक्षम था. इसके बाद इसका MKII वर्जन सामने आया, जिसकी रेंज 60 से 90 किलोमीटर तक है. अब DRDO इसका एक और लॉन्‍गर वर्जन लाने पर काम कर रहा है. पिनाका के इस संस्‍करण को MKIII का नाम दिया गया है. इसकी मारक क्षमता अधिकतम 120 किलोमीटर है. साथ ही यह 250 किलोग्राम वॉरहेड के साथ दुश्‍मनों को तबाह करने में कैपेबेल होगा. बता दें कि पिनाका के पहले वाले वर्जन में 214 mm कैलिबर का इस्‍तेमाल किया गया है. रिपोर्ट की मानें तो पिनाका के अपग्रेडेड वर्जन में 300 mm कैलिबर वाले गन का इस्‍तेमाल किया जाएगा. ऐसे में यह और घातक हो जाएगा और दुश्‍मनों पर कहर बनकर टूटेगा.

रूस और चीन की बराबरी

भारत पिनाका को अपग्रेड करते ही मल्‍टी बैरल रॉकेट लॉन्‍चर सिस्‍टम के क्षेत्र में रूस और चीन की बराबरी कर लेगा. रूस का स्‍मर्च MBRL की रेंज 90 किलोमीटर है. वहीं, चीन का PHL-03 रॉकेट लॉन्‍चर की रेंज 70 से 130 किलोमीटर तक की है. बता दें कि डायमिटर (व्‍यास) बढ़ाने से रॉकेट लॉन्‍चर की क्षमता काफी बढ़ जाती है. बता दें कि पिनाका एक्‍यूरेसी के साथ दुश्‍मनों और आतंकवादियों के बंकर को तबाह करने में सक्षम है. इसके साथ ही कमांड सेंटर और विरोधी सेना के अन्‍य एसेट को भी टारगेट कर उन्‍हें बर्बाद करने में कैपेबल है. पिनाका को इस तरह से डिजाइन और डेवलप किया गया है कि यह कठिन पर्वतीय इलाकों लैसे कारगिल, लेह आदि में भी पूरी क्षमता के साथ दुश्‍मनों को तबाह करने में सक्षम है.

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homenation

44 सेकेंड में 72 रॉकेट फायर, बंकर को चुटकियों में कर देता है ध्‍वस्‍त



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments