Rajasthan Famous Dal Fry: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ बास कस्बे में स्थित गन्नामल होटल अपनी खास दाल फ्राई के लिए दूर-दूर तक मशहूर है. करीब 50 साल पुरानी इस दुकान की दाल का स्वाद लोगों को बार-बार यहां खींच लाता है. देसी चूल्हे पर बनी ताजा तवा रोटी और खास देसी तड़के वाली दाल इसकी पहचान है. यहां दाल के अलावा कोई दूसरी सब्जी नहीं बनती, फिर भी हर दिन भारी भीड़ उमड़ती है. 50 से 100 किलोमीटर दूर से लोग सिर्फ इस लाजवाब दाल का स्वाद लेने आते हैं.

