धौलपुर पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त अभियान में छह बजरी माफियाओं को गिरफ्तार किया है। इस दौरान चंबल बजरी से भरे सात ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त किए गए हैं। एक विधि से संघर्षरत बालक को भी निरु
.
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। वृत्ताधिकारी मुनेश कुमार के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी महेश मीना और डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह की टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पवन कुमार (32), आकाश (18), करतार (38), अनिल (22) और परमाल (42) शामिल हैं, जो सभी भमरौली, थाना सदर, धौलपुर के निवासी हैं। इसके अतिरिक्त, प्रदीप (21) निवासी डोयलन का पुरा, थाना बसईडांग, जिला धौलपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सात स्वराज 735 एफई बिना नंबरी ट्रैक्टर और सात अवैध चंबल रेता/बजरी से भरी ट्रॉली जब्त की हैं।
पुलिस के अनुसार, ये बजरी माफिया संगठित होकर बजरी का परिवहन कर रहे थे। मामले की आगे की जांच जारी है।

