Friday, May 1, 2026
Homeबॉलीवुड60 साल पुराना वो गाना, जिसे आशा भोसले ने किया मशहूर, सम्मान...

60 साल पुराना वो गाना, जिसे आशा भोसले ने किया मशहूर, सम्मान में बना 14 फीट लंबा झुमका

Last Updated:

हिंदी सिनेमा का सदाबहार गाना झुमका गिरा रे ने न केवल आशा भोसले को नई ऊंचाइयां दीं, बल्कि एक शहर की पहचान भी बदल दी. 1960 के दशक में फिल्म मेरा साया के लिए गाए गए इस क्लासिक हिट को आशा ताई ने अपनी आवाज से इतना मशहूर कर दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बरेली में 14 फीट ऊंचा पीतल का झुमका स्थापित किया. इस विशेष चौराहे का नाम झुमका चौक रखा गया, जो गायिका के 83 साल लंबे शानदार संगीत सफर और उनकी कला के प्रति एक अनोखा सम्मान है.

नई दिल्ली. सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के अपकमिंग एपिसोड में सुरों की मल्लिका आशा भोसले को खास श्रद्धांजलि दी जाएगी. इस मौके पर शो में मौजूद मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने आशा ताई के सदाबहार गीतों की यादें ताजा कीं. उन्होंने मंच पर फिल्म मेरा साया के क्लासिक गाने झुमका गिरा रे के बनने के पीछे का बेहद दिलचस्प किस्सा साझा किया.

Asha Bhosle, Jhumka Gira Re song, 14 feet tall Jhumka in Bareilly, Jhumka Chowk Bareilly history, Jhumka Chowk Bareilly history, Manoj Muntashir Indian Idol Asha Bhosle tribute, आशा भोसले झुमका गिरा रे किस्सा, बरेली का 14 फीट ऊंचा झुमका, झुमका चौक बरेली का इतिहासमनोज मुंतशिर इंडियन आइडल किस्सा, फिल्म मेरा साया सदाबहार गाना

यह एपिसोड संगीत प्रेमियों के लिए पुरानी यादों और बेहतरीन परफॉरमेंस का एक शानदार संगम होने वाला है, जहां आशा भोसले के संगीत के सफर का जश्न मनाया जाएगा. मनोज ने बताया कि महान संगीत निर्देशक मदन मोहन ने एक दिन आशा भोसले को फोन किया और कहा कि आशा मेरे पास तुम्हारे लिए एक गाना है. गाने के बोल हैं- झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में.

Asha Bhosle, Jhumka Gira Re song, 14 feet tall Jhumka in Bareilly, Jhumka Chowk Bareilly history, Jhumka Chowk Bareilly history, Manoj Muntashir Indian Idol Asha Bhosle tribute, आशा भोसले झुमका गिरा रे किस्सा, बरेली का 14 फीट ऊंचा झुमका, झुमका चौक बरेली का इतिहासमनोज मुंतशिर इंडियन आइडल किस्सा, फिल्म मेरा साया सदाबहार गाना

इसके अलावा मनोज मुंतशिर ने कहा कि आशा भोसले ने इस गाने को इतना मशहूर कर दिया कि सरकार ने बरेली के बाहरी इलाके में 14 फीट ऊंचा झुमका बनवाया और उस चौराहे का नाम झुमका चौक रख दिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Asha Bhosle, Jhumka Gira Re song, 14 feet tall Jhumka in Bareilly, Jhumka Chowk Bareilly history, Jhumka Chowk Bareilly history, Manoj Muntashir Indian Idol Asha Bhosle tribute, आशा भोसले झुमका गिरा रे किस्सा, बरेली का 14 फीट ऊंचा झुमका, झुमका चौक बरेली का इतिहासमनोज मुंतशिर इंडियन आइडल किस्सा, फिल्म मेरा साया सदाबहार गाना

आशा भोसले की आवाज से सजा गाना झुमका गिरा रे क्लासिक हिट फिल्म मेरा साया (1966) का है, जिसे राज खोसला ने निर्देशित किया था. यह गाना 1960 के दशक में हिट हुआ था और हिंदी सिनेमा में इसे एक खास दर्जा मिला. गाना झुमका गिरा रे मुख्य रूप से साधना शिवदासानी पर एक चुलबुले व शरारती अंदाज में फिल्माया गया था.

Asha Bhosle, Jhumka Gira Re song, 14 feet tall Jhumka in Bareilly, Jhumka Chowk Bareilly history, Jhumka Chowk Bareilly history, Manoj Muntashir Indian Idol Asha Bhosle tribute, आशा भोसले झुमका गिरा रे किस्सा, बरेली का 14 फीट ऊंचा झुमका, झुमका चौक बरेली का इतिहासमनोज मुंतशिर इंडियन आइडल किस्सा, फिल्म मेरा साया सदाबहार गाना

इस फिल्म में सुनील दत्त, साधना शिवदासानी, प्रेम चोपड़ा, केएन सिंह और अन्य कलाकारों ने भी काम किया था. महान गायिका आशा भोसले की बात करें तो 12 अप्रैल को उनका निधन हो गया था. गायिका को 11 अप्रैल को बहुत ज़्यादा थकान और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Asha Bhosle, Jhumka Gira Re song, 14 feet tall Jhumka in Bareilly, Jhumka Chowk Bareilly history, Jhumka Chowk Bareilly history, Manoj Muntashir Indian Idol Asha Bhosle tribute, आशा भोसले झुमका गिरा रे किस्सा, बरेली का 14 फीट ऊंचा झुमका, झुमका चौक बरेली का इतिहासमनोज मुंतशिर इंडियन आइडल किस्सा, फिल्म मेरा साया सदाबहार गाना

निधन के समय गायिका की उम्र 92 साल की थीं और उनका करियर 83 साल से भी ज्यादा लंबा रहा. आशा भोसले की पोती जनाई ने भोसले ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट में बताया कि उनकी दादी उनके लिए परिवार का सिर्फ एक सदस्य नहीं बल्कि उनकी पूरी दुनिया थीं.

Asha Bhosle, Jhumka Gira Re song, 14 feet tall Jhumka in Bareilly, Jhumka Chowk Bareilly history, Jhumka Chowk Bareilly history, Manoj Muntashir Indian Idol Asha Bhosle tribute, आशा भोसले झुमका गिरा रे किस्सा, बरेली का 14 फीट ऊंचा झुमका, झुमका चौक बरेली का इतिहासमनोज मुंतशिर इंडियन आइडल किस्सा, फिल्म मेरा साया सदाबहार गाना

जनाई ने अपने पोस्ट में लिखा कि मैं यह कहना चाहती हूं कि अगर कोई उन्हें याद करे, तो उसी खुशी और जिंदादिली के साथ करे, जिससे वह हमेशा जानी जाती थीं. उन्होंने हर किसी के जीवन में हंसी और खुशी भरने का काम किया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments