Thursday, May 28, 2026
Homeबॉलीवुड7.58 मिनट के गाने में सोनिका गिल संग अनिल कपूर ने किया...

7.58 मिनट के गाने में सोनिका गिल संग अनिल कपूर ने किया रोमांस, सामने थे 3 विलेन, अलिशा चिनॉय ने गाया हिट गाना


Last Updated:

‘मैं हूं हीरो तू है जीरो’ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राम लखन’ का गाना है. इस गाने में अनिल कपूर और आनंद बलराज के बीच मुकाबला होता है. 7.58 मिनट के इस गाने में दोनों की दमदार जुगलबंदी देखने को मिलती हैं और आखिरी में जीत अनिल कपूर की होती है.

‘मैं हूं हीरो तू है जीरो’ गाने में अनिल और सोनिका गिल के बीच भी रोमांटिक केमेस्ट्री को देखने को मिलती है. इस गाने में गुलशन ग्रोवर, अमरीश पुरी और रजा मुराद जैसे विलेन भी होते हैं. इस गाने को मोहम्मद अजीज, अलीशा चिनॉय और किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने गाया है.

Sonika Gill

‘मैं हूं हीरो तू है जीरो’ गाने में अनिल कपूर ‘जीरो’ की भूमिका में हैं. उनकी आवाज मोहम्मद अजीज ने दी थी और आनंद बलराज के लिए अमित कुमार ने गाया था. सोनिका गिल की आवाज अलिशा चिनॉय ने दी है. गाने की कोरियोग्राफी छिन्नी प्रकाश ने की थी.

Amrish puri paresh rawal

“मैं हूं हीरो तू है जीरो” 1989 की आइकॉनिक फिल्म राम लखन का लोकप्रिय गाना है. यह फिल्म सुभाष घई के निर्देशन में बनी थी, जिसमें डिंपल कपाड़िया और माधुरी दीक्षित समेत कई बड़े कलाकार शामिल थे. फिल्म अपने यादगार संगीत और संवादों के लिए जानी जाती है और एक क्लासिक एक्शन-ड्रामा के रूप में अपनी जगह बना चुकी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Anil kapoor

जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर इस फिल्म के बाद बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन भाई की जोड़ी बन गए. ‘राम लखन’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की और आज भी अपनी मनोरंजन, एक्शन और यादगार गानों के लिए पसंद की जाती है.

Anil kapoor

‘राम लखन’ में राखी, डिंपल कपाड़िया, माधुरी दीक्षित, अमरीश पुरी, गुलशन ग्रोवर और अनुपम खेर भी थे. यह उस दौरान की सबसे बड़ी और हाई एक्शन फिल्म मानी गई थी. फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हुए थे. इसका गाना माय नेम इज लखन तो आज की यंग जनरेशन को खूब पसंद है.

Gulshan Grover

फिल्म में गुलशन ग्रोवर का नेगेटिव किरदार केसरिया विलायती को भी खूब पसंद किया गया था. फिल्म में उनका मशहूर डायलॉग ‘बैडमैन’ काफी फेमस हो गया था. इसके साथ ही उनके साथ ‘बैडमैन’ का टैग हमेशा के लिए लग गया.

Sonika Gilll-

आईएमडीबी के मुताबिक, राम लखन के हाने अक्टूबर 1988 में रिलीज़ हुए थे और यह पहली हिंदी फिल्म थी जिसके गाने सीडी फॉर्मेट में आए थे. ‘राम लखन’ से पहले ऑडियो कैसेट और एलपी पसंदीदा ऑडियो फॉर्मेट थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

7.58 मिनट के गाने में सोनिका संग अनिल कपूर ने किया रोमांस, सामने थे 3 विलेन



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments