Thursday, August 20, 2026
Homeटेक्नोलॉजी8,499 रुपये में लॉन्च हुआ Smart प्रोजेक्टर, घर की दीवार बन जाएगी...

8,499 रुपये में लॉन्च हुआ Smart प्रोजेक्टर, घर की दीवार बन जाएगी 200 इंच की स्क्रीन


देसी ब्रांड XElectron ने एक और सस्ता स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। यह स्मार्ट प्रोजेक्टर Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसकी खास बात ये है कि इसमें 200 इंच तक की स्क्रीन का प्रोजेक्शन मिलता है। आप अपने घर की दीवार को थिएटर की तरह बड़ी स्क्रीन में बदल सकते हैं। इस प्रोजेक्टर में इन-बिल्ट स्पीकर, चार्जेबल बैटरी आदि भी दी गई है। इसे आप आराम से कहीं भी पोर्ट कर सकते हैं।

कितनी है कीमत?

XElectron ने इससे पहले इस सीरीज में Techno Android 14 Smart HD लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 6,990 रुपये है। इसमें 40 से 200 इंच तक का प्रोजेक्शन मिलता है। कंपनी का नया स्मार्ट प्रोजेक्टर Techno Plus Android 14 Smart Home के नाम से लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत 8,499 रुपये है। इसमें भी 200 इंच तक का प्रोजेक्शन फीचर मिलता है। इसका लुक और डिजाइन भी Techno Android 14 Smart HD की तरह ही है। साथ ही, इसके कई फीचर्स भी सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही हैं।

क्या हैं फीचर्स?

इस स्मार्ट प्रोजेक्टर में 1080 पिक्सल वाला लेंस दिया गया है, जो 4K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इसके स्क्रीन का रेजलूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। यह प्रोजेक्टर स्मार्ट स्ट्रीमिंग और इलेक्ट्रिक फोक्स जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसमें ऑटोफोकस फीचर दिया गया है, जिसकी वजह से दीवार पर प्रोजेक्ट करते समय यह अपने आप इसके प्रोजेक्शन को एडजस्ट कर देता है। इसमें 9000 ल्यूमन्स की ब्राइटनेस वाला का लेंस यूज किया गया है। साथ ही, यह 180 डिग्री तक रोटेट हो सकता है।

यह Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें पहले से ही कई OTT ऐप्स जैसे कि Netflix, YouTube, Prime Video, JioCinema, Zee5 और SonyLIV इंस्टॉल्ड हैं। यह प्रोजेक्टर 40 से 200 इंच की स्क्रीन में बदल सकता है। इसे आप 4 से लेकर 16 फीट की दूरी से प्रोजेक्ट कर सकते हैं। यही नहीं, यह 180 डिग्री तक रोटेट हो सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस प्रोजेक्टर में डुअल बैंड WiFi6, Bluetooth 5.0, HDMI और USB जैसे पोर्ट्स मिलते हैं। इसके साथ आप स्पीकर्स को अटैच कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्रोजेक्टर में आप अपने स्मार्टफोन को भी स्क्रीन मिररिंग के जरिए कनेक्ट कर पाएंगे। यह प्रोजेक्टर पोर्टेबल डिजाइन के साथ आता है, जिसे आप अपने साथ कहीं भी कैरी कर सकते हैं। साथ ही, इसमें 25 ग्लोबल लैंग्वेज का सपोर्ट मिलता है, जिनमें हिन्दी, अंग्रेजी, बांग्ला आदि शामिल है। इस स्मार्ट प्रोजेक्टर के साथ आप अपने लैपटॉप, टीवी, टैबलेट आदि को भी कनेक्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Moto G Max को सस्ते में खरीदने का मौका, पहली सेल में मिल रहे तगड़े ऑफर





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments