शकरकंदी को कई तरह से पकाया जा सकता है – चाट बनाकर, टिक्की बनाकर, सूप में डालकर या फिर साधारण नमक-नींबू के साथ. लेकिन अगर कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो शकरकंदी के पराठे एक बेहतरीन विकल्प हैं. शकरकंदी के पराठे खाने में लाजवाब होते हैं और खासतौर पर बच्चों को बेहद पसंद आते हैं. ये पराठे उपवास में भी बनाए जा सकते हैं (सेंधा नमक का उपयोग कर), और आम दिनों में भी एक हेल्दी ब्रेकफास्ट या डिनर का बढ़िया ऑप्शन हैं. इन पराठों में बाहर से कुरकुरापन और अंदर से मिठास का कॉम्बिनेशन होता है, जो हर उम्र के लोगों को भाता है.
सबसे पहले 2-3 शकरकंदी को उबाल लें और ठंडा होने के बाद छीलकर मैश कर लें. अब उसमें थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक (या सामान्य नमक), थोड़ा सा चाट मसाला या अमचूर पाउडर मिलाएं. चाहें तो थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर भी मिला सकते हैं. इस तैयार मिक्सचर को आटे में अच्छी तरह मिलाकर एक चिकना डो बनाएं. अब इसकी लोई लेकर बेलें और तवे पर घी या तेल डालकर दोनों तरफ से सेंक लें. तैयार है गरमा-गरम शकरकंदी के स्वादिष्ट और सेहतमंद पराठे!
शकरकंदी के पराठे को आप दही, धनिया-पुदीना की चटनी या सादे मक्खन के साथ सर्व कर सकते हैं. बच्चों के टिफिन के लिए भी यह एक बहुत ही टेस्टी और हेल्दी आइडिया है. शकरकंदी का स्वाद इतना नैचुरल होता है कि इसमें ज्यादा मसाले डालने की जरूरत नहीं होती. यह पेट को भी लंबे समय तक भरा रखता है और भूख बार-बार नहीं लगती. शकरकंदी के पराठे ना सिर्फ स्वादिष्ट हैं, बल्कि हार्ट के लिए भी अच्छे होते हैं क्योंकि इनमें नेचुरल शुगर होती है और कोई भारी चीज नहीं मिलाई जाती.
अंत में बात करें कि भुनी शकरकंदी हो या उबली, दोनों के अपने फायदे हैं, लेकिन अगर आप उसे मजेदार तरीके से खाना चाहते हैं, तो शकरकंदी पराठा जरूर ट्राय करें. यह डिश घर के हर सदस्य को पसंद आएगी और खासतौर पर सर्दियों के मौसम में इसे गरमा-गरम परोसना पूरे परिवार के लिए सुखद अनुभव बन सकता है. यह एक ऐसी रेसिपी है जो टेस्ट और हेल्थ दोनों का ख्याल रखती है. तो अगली बार जब भी शकरकंदी घर आए, कुछ नया ट्राय करें. बनाएं स्वादिष्ट पराठे और सभी को सरप्राइज दें.

