Tuesday, May 26, 2026
Homeबॉलीवुड'धड़क 2' पर भारी पड़ी 'सन ऑफ सरदार 2', इतने करोड़ से...

‘धड़क 2’ पर भारी पड़ी ‘सन ऑफ सरदार 2’, इतने करोड़ से खुला अजय देवगन की फिल्म का खाता, जानें ‘सैयारा’ का कलेक्शन


Last Updated:

Son of Sardaar 2 vs Dhadak 2 Box Office Day 1: अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ पहले दिन कमाई के मामले में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ पर भारी पड़ी है. जानिए दूसरे शुक्रवार को ‘सैयारा’ ने भ…और पढ़ें

300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही सैयारा फिल्म.

हाइलाइट्स

  • ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने पहले दिन 6.75 करोड़ कमाए.
  • ‘धड़क 2’ ने पहले दिन 3.35 करोड़ की कमाई की.
  • ‘सैयारा’ ने 15वें दिन 4.25 करोड़ का बिजनेस किया.
नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ के शोर के बीच अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ 1 अगस्त को रिलीज हो चुकी है. इसमें मृणाल ठाकुर और रवि किशन भी लीड रोल में हैं. वहीं, सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ भी थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुई हैं. जानिए बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और धड़क 2 में से किसने ज्यादा कमाई की है.

विजय कुमार अरोड़ा के डायरेक्शन में बनी ‘सन ऑफ सरदार 2’ को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले हैं. यह एक फुल कॉमेडी और एंटरटेनिंग फिल्म है. इसका बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डिजिट से खाता खुला है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन भारत में 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. वैसे यह अर्ली एस्टीमेट है. ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है.

‘धड़क 2’ पर भारी पड़ी ‘सन ऑफ सरदार 2’

दूसरी तरफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ एक रोमांटिक फिल्म है. इसमें प्यार, इमोशंस और ड्रामा सबकुछ है. सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘धड़क 2’ को भारत में 3.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली है. इस तरह अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ पहले दिन ही ‘धड़क 2’ पर भारी पड़ी है. इस फिल्म का डायरेक्शन साजिया इकबाल ने किया है.

300 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ी ‘सैयारा’

अब बात करते हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ की. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बहुत जल्द 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है. वैसे अब फिल्म का कलेक्शन डबल से सिंगल डिजिट में आ गया है लेकिन अब भी यह भी यह बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने 15वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को भारत में 4.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. ‘सैयारा’ भारत में अब तक 284.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. यह साल 2025 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बन चुकी है.

homeentertainment

‘धड़क 2’ पर भारी पड़ी ‘सन ऑफ सरदार 2’, इतने करोड़ से खुला अजय की फिल्म का खाता



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments