Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यबिहार'राहुल गांधी की यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ता': मंत्री संतोष...

‘राहुल गांधी की यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ता’: मंत्री संतोष सुमन बोले- कांग्रेस नेता को राजनीतिक समझ नहीं – Gaya News


गयाजी में बिहार सरकार के मंत्री और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले भी यात्रा पर निकले थे। उनकी यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। अभी उन्हें राजनीतिक समझ नहीं है।

.

इमामगंज में अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे डॉ. सुमन ने साफ कहा कि राहुल गांधी की यात्राओं का देश की राजनीति पर कोई खास असर नहीं है। तेजस्वी यादव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे राहुल हों या तेजस्वी यादव हो, घूमेंगे नहीं और जनता के बीच जाकर सेवा नहीं करेंगे, तो जनता का आशीर्वाद नहीं मिलेगा। जनता के बीच रहेंगे, तभी आने वाले दस बीस साल में जनता उन्हें आशीर्वाद देगी।

अपहरण की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई का आदेश

अपने दौरे की शुरुआत में मंत्री कोसमा बारा गांव पहुंचे। वहां शोकाकुल परिवार से मिले और संवेदना जताई। इसी गांव में ग्रामीणों ने एक बच्ची के अपहरण की शिकायत की। डॉ. सुमन ने मौके पर मौजूद इमामगंज एसडीपीओ को तुरंत सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।

मंत्री संतोष सुमन ने गया में राहुल गांधी पर हमला बोला है।

मंत्री मदसारी गांव पहुंचे और एक अन्य शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। फिर वे मोनिया पुलबड़िया पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने मोरहर नदी पर नए पुल के टेंडर को लेकर आभार जताया। मंत्री ने कहा कि इमामगंज हमारे दिल में बसा है। यहां के विकास में कोई कोताही नहीं होगी।

दो बड़े पुलों का निर्माण काम प्रगति पर है और अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा की योजनाएं इलाके में चल रही हैं। कहा कि जनता ने जो विश्वास दिया है, हम उसे कभी नहीं तोड़ेंगे। हमारा हर कदम जनता की सेवा के लिए है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments