Last Updated:
बॉलीवुड के एक नामी परिवार की बेटी ने रियल लाइफ जीजा संग रोमांस किया था. दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर काफी पसंद किया गया था. दोनों की फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी.
वैसे तो बॉलीवुड में कई नामी परिवार है. मगर बात हो सबसे फेमस और बड़े खानदान की तो वो होगा कपूर खानदान. जिसने कई सुपरस्टार्स पैदा किए. आज भी इस फैमिला का राज चलता है. ठीक ऐसे ही इस खानदान की बहू बेटियों का भी खूब नाम हैं जिन्होंने एक से एक हिट फिल्मों में काम किया है और आज भी कर रही हैं.

कपूर खानदान के पुराने रिवाजों और नियमों को तोड़ने वाली बवीता और रणधीर की बेटी करिश्मा कपूर रही हैं. जिन्होंने सबसे पहले बॉलीवुड में कदम रखा. कुछ नाराज हुए तो कुछ ने बातें बनाईं, मगर करिश्मा के साथ उनकी मां खड़ी थीं. जिन्होंने बेटी के हर सपने को पूरा किया और करिश्मा हिंदी सिनेमा पर राज करने वाली एक्ट्रेस में से एक रहीं.

करिश्मा कपूर ने वैसे तो अपने करियर में कई सुपरस्टार्स के संग काम किया है. मगर वह वो हीरोइन भी हैं जिन्होंने अपने रियल लाइफ जीजा संग भी रोमांस किया है. चौंकिए मत, हम बात कर रहे हैं सैफ अली खान और करिश्मा कपूर की.

करिश्मा कपूर ने अपने करियर में आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान के साथ तो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, साथ ही वह अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं.

वहीं लोलो उर्फ करिश्मा ने सैफ अली खान के साथ भी काम किया है. जो रिश्ते में उनके जीजा लगते हैं. सैफ संग करिश्मा कपूर की छोटी लाडली बहन करीना ने शादी की है. दोनों के दो बच्चे भी हैं.

करिश्मा और सैफ ने सूरज बड़जात्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म हम साथ साथ हैं में साथ में काम किया था. 1999 में आई इस फैमिली ड्रामा में सलमान खान, मोहनीश बहल से लेकर सैफ अली खान थे तो तब्बू, सोनाली बेंद्रे और करिश्मा कपूर लीडिंग एक्ट्रेस थीं.

फिल्म में सैफ के अपोजिट करिश्मा कपूर को कास्ट किया गया था. दोनों का रोमांस भी पर्दे पर दिखाया गया था. चतुर्वेदी खानदान के सबसे छोटे लाडले विनोद (सैफ) काफी नटखट होते हैं. वहीं सपना (करिश्मा कपूर) भी चुलबुली लड़की थीं. दोनों के गाने और जोड़ी को खूब पसंद किया गया था.

सैफ अली खान, सलमान खान और मोहनिश बहल के सगे भाई के रोल में थे. जबकि तब्बू-सोनाली-करिश्मा देवरानी और जेठानी के किरदार में थीं. वहीं नीलम कोठारी इनके ननद के रोल में थीं.

साल 1999 में रिलीज हुई हम साथ साथ हैं के सारे गाने भी सुपरहिट थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कर कमाई की थी. करीब 10 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 80 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे.

