Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यदिल्लीरालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र: आंधी-बारिश से...

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र: आंधी-बारिश से नष्ट हुई फसलों का सर्वेक्षण कराकर किसानों को मुआवजे की मांग की – Meerut News



रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने हाल ही में आंधी-बारिश के कारण नष्ट हुई फसल को लेकर सर्वेक्षण कराकर मुआवजे की मांग की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि आंधी से किसानों का बहुत नुकसान हुआ है।

.

जयंत चौधरी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसान बड़े स्तर पर आम, लीची, नाशपाती, आड़ू सहित अन्य मौसमी फलों एवं सब्जियों की खेती करते हैं। इन बागवानी फसलों से होने वाली आय ही इन किसानों की आजीविका का प्रमुख स्रोत है।

हाल ही में प्रदेश के जिलों में आई तेज आंधी, भारी वर्षा एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई किसानों की पूरी तरह तैयार फसलें नष्ट हो गई हैं, जिसके कारण उनके सामने बड़ा संकट उत्पन्न हो गया है। जयंत चौधरी ने मांग की है कि प्रभावित जिलों में एक समग्र सर्वेक्षण कराया जाए तथा नुकसान का आकलन कर किसानों को शीघ्र उपयुक्त मुआवजा प्रदान किया जाए।

बागपत में डीएम और अफसरों से प्रोटोकॉल पर भड़कने वाले मंत्रीजी योगी की सभा में सो गए, देखें वीडियो-



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments