Sunday, May 31, 2026
Homeफूडछत्तीसगढ़ का देसी जायका, लाजवाब मूंगा भाजी-दाल की सेव कर लें रेसिपी

छत्तीसगढ़ का देसी जायका, लाजवाब मूंगा भाजी-दाल की सेव कर लें रेसिपी


Last Updated:

Chhattisgarh Dishes Recipe: छत्तीसगढ़ का खानपान अपनी सादगी और देसीपन के लिए प्रसिद्ध है. यहां रसोई में मौसमी सब्जियों और दालों का संगम एक खास पहचान रखता है. मूंगा भाजी-दाल इसी परंपरा का एक हिस्सा है, जो न केवल …और पढ़ें

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों में मूंगा भाजी-दाल का नाम खासतौर पर लिया जाता है. यह डिश न सिर्फ स्वाद से भरपूर है बल्कि पोषण का भी खजाना है. ग्रामीण इलाकों में इसे खास मौकों और रोजमर्रा के खाने में बड़े चाव से बनाया जाता है. इस व्यंजन की खासियत है कि इसे कम मसालों में भी बेहद लजीज तरीके से तैयार किया जा सकता है. स्थानीय खानपान और देसी स्वाद के प्रेमी आकाश सोनवानी ने इस पारंपरिक डिश की रेसिपी साझा की, जो हर मौसम में खाने के लिए बेहतरीन है.

छत्तीसगढ़ का खानपान अपनी सादगी और देसीपन के लिए मशहूर है. यहां की रसोई में मौसमी सब्जियों और दालों का मेल एक खास पहचान रखता है. मूंगा भाजी-दाल इसी परंपरा का हिस्सा है, जो न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है.

छत्तीसगढ़िया स्वाद से भरपूर डोड़का की सब्जी, खाओ एक बार…मन ललचाए बार-बार

डिश को बनाने का आसान तरीका
स्थानीय व्यंजनों को संजोकर रखने और लोगों तक पहुंचाने में जुटे आकाश सोनवानी ने इस डिश को बनाने का आसान तरीका बताया. उन्होंने लोकल 18 से कहा कि मूंगा पत्तियों और दाल का मेल शरीर को ऊर्जा और जरूरी पोषण देता है, साथ ही इसका स्वाद घर के खाने में एक अलग ही ताजगी भर देता है. मूंगा भाजी-दाल बनाने के लिए सबसे पहले मूंगा के पेड़ से ताजी पत्तियां तोड़कर अलग कर लें और अच्छी तरह साफ पानी में धो लें. इसके बाद पत्तियों को गर्म पानी में हल्का उबालकर अतिरिक्त पानी निचोड़ दें. कुकर में तेल गरम करें और उसमें सरसों, जीरा, करी पत्ता और लहसुन का तड़का लगाएं. फिर टमाटर और स्वादानुसार नमक डालकर थोड़ा गलने दें. अब हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर मिलाकर मूंगा पत्तियां डालें और कुछ देर चलाएं. इसके बाद दाल डालकर सभी को साथ में भूनें. आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं और तीन सीटी आने तक पकाएं. स्वाद और पोषण से भरपूर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक मूंगा भाजी-दाल तैयार है.

मौसमी फायदे और सेहत के गुण
बरसात और गर्मी के मौसम में यह डिश खासतौर पर फायदेमंद मानी जाती है. मूंगा पत्तियां आयरन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर होती हैं, वहीं दाल शरीर को प्रोटीन और फाइबर देती है. यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए सेहतमंद विकल्प है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

छत्तीसगढ़ का देसी जायका, लाजवाब मूंगा भाजी-दाल की सेव कर लें रेसिपी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments