Saturday, June 13, 2026
Homeबॉलीवुड‘तुमने क्या किया?’ वहीदा रहमान को ICU में देख हैरान रह गए...

‘तुमने क्या किया?’ वहीदा रहमान को ICU में देख हैरान रह गए थे सुनील दत्त, मुंह से निकले ये 3 शब्द


Last Updated:

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने दिवंगत सुनील दत्त के साथ कई फिल्मों में काम किया था. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता था. एक्ट्रेस ने अरबाज खान के शो पर सुनील दत्त से जुड़ा एक किस्सा …और पढ़ें

‘तुमने क्या किया?’ वहीदा रहमान को ICU में देख हैरान रह गए थे सुनील दत्तसुनील दत्त एक्ट्रेस वहीदा रहमान को आईसीयू में देखकर हैरान थे.
नई दिल्ली.  ‘रेश्मा और शेरा’, मुझे जीने दो, एक फूल चार कांटे जैसी फिल्मों में वहीदा रहमान ने सुनील दत्त के साथ काम किया था. दोनों की जोड़ी को पर्दे पर काफी पसंद किया जाता था. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के फैंस आजतक मुरीद हैं. अरबाज खान के शो पर वहीदा रहमान ने सुनील दत्त के साथ का एक मजेदार किस्सा शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि जब वो एक्टर से आईसीयू में मिलने गई थीं, तो उनका रिएक्शन देखकर वो हैरान रह गई थीं. अरबाज खान ने ‘द इनविंसिबल्स’ पर ये किस्सा शेयर किया था.

अरबाज खान के चैट शो ‘द इनविंसिबल्स’ पर बात करते हुए, वहीदा ने याद किया कि वो सुनील दत्त से आईसीयू में मिलने गई थी. वो अपनी प्रसिद्ध पदयात्रा के दौरान बीमार पड़ गए थे जिसकी वजह से उनकी हालत खराब हो गई थी. एक्ट्रेस कहती हैं कि आईसीयू में उन्हें देखते ही सुनील दत्त हैरान रह गए थे और सबसे पहले एक्टर के मुंह से निकला था कि ये तुमने क्या किया.

सुनील दत्त ने वहीदा रहमान को देख दिया था शॉकिंग रिएक्शन

वो कहती हैं कि उन्हें लगा कि वो उन्हें आईसीयू में देखकर ऐसा सवाल कर रहे हैं, लेकिन एक्टर सुनील दत्त ने वहीदा रहमान के सफेद बालों पर कमेंट किया था . एक्टर ने वहीदा से पूछा था कि तुमने अपने बाल ऐसे क्यों कर लिए जिसको सुनते ही एक्ट्रेस की हंसी छूट गई थी. उन्होंने सुनील दत्त को समझाया कि उनके बाले ऐसे ही थे और उन्होंने अपने बालों को सफेद रंग नहीं किया है बल्कि अब बालों को काला करना बंद कर दिया है.

वहीदा अरबाज के साथ शेयर करती हैं कि सुनील दत्त की बातें सुनकर वो अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाई थीं. सुनील दत्त ने 50 साल के लंबे करियर के दौरान 80 फिल्मों में काम किया था. एक्टिंग में जलवा बिखेरने के बाद सुनील दत्त ने राजनीति में कदम रखा था. वो राजनीति की दुनिया में भी उतने ही सफल थे. लंबे समय तक बीमार रहने के बाद सुनील दत्त ने 25 मई, 2005 को अंतिम सास ली थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘तुमने क्या किया?’ वहीदा रहमान को ICU में देख हैरान रह गए थे सुनील दत्त



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments