Saturday, May 30, 2026
Homeदेश'ऐसा ही रहा तो नौकरी छूट जाएगी', हैदराबाद में ऐसा क्या, इंटरनेट...

‘ऐसा ही रहा तो नौकरी छूट जाएगी’, हैदराबाद में ऐसा क्या, इंटरनेट ही बंद हो गया


Last Updated:

Hyderabad Internet Outage: बिजली विभाग ने सुरक्षा कारणों से बिजली के खंभों से लटक रहे इंटरनेट और टीवी के तार काट डाले. जिसके चलते हैदराबाद के कई इलाकों में इंटरनेट ठप हो गया.

'ऐसा ही रहा तो नौकरी छूट जाएगी', हैदराबाद में ऐसा क्या, इंटरनेट ही बंद हो गयाबिजली विभाग ने कई खंबों से तार काट के हटा दिए जिससे इंटरनेट ठप हो गया.
मंगलवार को हैदराबाद के लाखों लोगों का इंटरनेट अचानक ठप हो गया. वजह? तेलंगाना स्टेट साउदर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (TGSPDCL) ने एकदम से अभियान चलाकर बिजली के खंभों से लटक रहे इंटरनेट और टीवी के तार काटने शुरू कर दिए.

हादसों के बाद कार्रवाई
ये फैसला ऐसे ही नहीं लिया गया. दरअसल 18 अगस्त को रामंतापुर में जन्माष्टमी के जुलूस के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग बुरी तरह झुलस गए. इसके अगले ही दिन, 19 अगस्त को गणेश विसर्जन जुलूस में भी दो लोगों की करंट लगकर जान चली गई. इन बैक-टू-बैक हादसों के बाद बिजली विभाग हरकत में आया और पूरे ग्रेटर हैदराबाद में खतरनाक लटकते तार हटाने का अभियान शुरू कर दिया.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments