Tuesday, May 26, 2026
Homeदेशभारत और रूस के रिश्ते सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद... जब पुतिन...

भारत और रूस के रिश्ते सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद… जब पुतिन से मिले जयशंकर


Last Updated:

भारत और रूस के रिश्ते सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद... जब पुतिन से मिले जयशंकररूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर.
मॉस्को. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और समझा जाता है कि उन्होंने भारत-रूस संबंधों को और विस्तारित करने के तरीकों पर चर्चा की. यह बैठक जयशंकर द्वारा रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ व्यापक वार्ता के कुछ घंटों बाद हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ाने पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया गया.

जयशंकर ने लावरोव के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा, ‘हमारा मानना ​है कि भारत और रूस के बीच संबंध द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के सबसे प्रमुख संबंधों में से एक रहे हैं.’ उन्होंने कहा, “भू-राजनीतिक समन्वय, नेतृत्व के बीच आपस में संपर्क और लोकप्रिय भावना इसके प्रमुख मुख्य प्रेरक तत्व बने हुए हैं.”

विदेश मंत्री मंगलवार को मास्को पहुंचे, ताकि नवंबर या दिसंबर में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के विभिन्न पहलुओं को अंतिम रूप दिया जा सके.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

homeworld

भारत और रूस के रिश्ते सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद… जब पुतिन से मिले जयशंकर



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments