Sunday, April 12, 2026
HomeएजुकेशनBPSC असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस तारीख को...

BPSC असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस तारीख को होगा एग्जाम


Image Source : PEXELS
प्रतीकात्मक फोटो

BPSC असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि को घोषित कर दिया है। इस संबंध में आयोग ने एक अधिसूचना जारी की है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा राज्य के 11 जिलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 

कब है एग्जाम?

जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, BPSC असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 10 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थी 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2:15 बजे तक सामान्य ज्ञान (वस्तुनिष्ठ) का पेपर देंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 41 रिक्तियां भरी जाएंगी। 

कितनी मिलेगी सैलरी? 

इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक सैलरी मिलेगी। यह पद वेतन स्तर 7 के अंतर्गत आते हैं। 

पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा (1 अगस्त, 2025 तक)

  • न्यूनतम: 21 वर्ष
  • अनारक्षित पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम: 37 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला) तथा अनारक्षित महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला) उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष
  • आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा में बैठने से पहले विस्तृत निर्देशों के लिए आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक देखें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments