Saturday, April 11, 2026
Homeटेक्नोलॉजीGoogle का बड़ा तोहफा, सुंदर पिचाई ने सबसे लिए फ्री कर दिया...

Google का बड़ा तोहफा, सुंदर पिचाई ने सबसे लिए फ्री कर दिया Veo 3


Image Source : GOOGLE
वीईओ 3

Google ने सभी के लिए अपने लेटेस्ट Veo 3 AI टूल को फ्री कर दिया है। गूगल का यह टूल Gemini Pro सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को मिलता है, जिसके लिए भारतीय यूजर्स को हर महीने 1999 रुपये देने पड़ते हैं। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने इस एडवांस एआई वीडियो जेनरेशन टूल को सभी यूजर्स के लिए फ्री कर दिया है। पिचाई ने अपने X हैंडल से इसकी जानकारी दी है।

पिचाई ने अपने पोस्ट में बताया कि Veo 3 इस वीकेंड पर सभी के लिए फ्री हैं। यूजर्स जेमिनी ऐप में जाकर अपनी इमेजिनेशन के आधार पर एआई वीडियो क्रिएट कर सकते हैं। गूगल ने भी अपने हैंडल से पोस्ट में बताया कि Veo 3 वीडियो जेनरेशन टूल इस वीकेंड सभी के लिए फ्री है। जेमिनी ऐप में जाकर यूजर्स इसका लाभ ले सकते हैं। हालांकि, 24 अगस्त 10 बजे रात के बाद यह सिर्फ Gemini Pro यूजर्स के लिए एक्सेसिबल होगा। इससे पहले इसे कोई भी फ्री में यूज कर सकता है।

क्या है Veo 3?

गूगल का यह एआई वीडियो जेनरेशन टूल यूजर्स के इमेजिनेशन के आधार पर दिए गए कमांड पर शॉर्ट वीडियो क्रिएट कर सकता है। इस टूल के जरिए एनिमेटेड शॉर्ट्स, सिनैमैटिक सिक्वेंस और स्टोरीबोर्ड का इस्तेमाल करके एडवांस वीडियो क्रिएट किया जा सकता है। यूजर्स को बस अपनी स्टोरीबोर्ड का कमांड टाइप करना होता है। इसके बाद यह एडवांस टूल एक शॉर्ट वीडियो क्रिएट कर देता है।

भारत में गूगल ने Veo 3 फास्ट मॉडल रोल आउट किया है, जो तेजी से वीडियो जेनरेट कर सकता है। इसे Android और iOS यूजर्स Gemini ऐप के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। गूगल का यह वीडियो जेनरेशन टूल OpenAI के Sora.ai और PerplexityAI जैसे टूल्स को टक्कर देता है। कंपनी का दावा है कि Veo 3 अब तक का सबसे एडवांस एआई वीडियो जेनरेट करने वाला मॉडल है।

यह भी पढें –

Google Pixel 10 या Samsung Galaxy S25? जानें कौन है सबसे तगड़ा Android फोन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments