Wednesday, June 10, 2026
HomeफूडRecipe:स्टीम्ड, फ्राइड या ड्राई फ्रूट.... जानें घर पर मोदक बनाने का आसान...

Recipe:स्टीम्ड, फ्राइड या ड्राई फ्रूट…. जानें घर पर मोदक बनाने का आसान तरीका


Last Updated:

गणेश चतुर्थी की खास मिठाई मोदक आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. कद्दूकस नारियल और गुड़ से भरा यह मीठा मोदक स्टीम्ड, फ्राइड या ड्राई फ्रूट में तैयार किया जा सकता है. केसर और जायफल से इसकी खुशबू और रंग और भी लुभावनी बन जाती है. गरमा-गरम मोदक को परिवार के साथ आनंद लें. आइए जानते है इसकी आसान रेसिपी…

मोदक महाराष्ट्र की लोकप्रिय मिठाई है, जो खासकर गणेश चतुर्थी पर बनाई जाती है. यह मीठे नारियल और गुड़ से भरे छोटे-छोटे गोले होते हैं. स्टीम्ड मोदक सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, लेकिन फ्राइड, चॉकलेट और ड्राई फ्रूट मोदक भी बाजार में उपलब्ध हैं. 

Local18

मोदक का स्वाद और खुशबू बहुत ही लुभावनी होती है. नारियल और गुड़ का मिश्रण इसे मीठा और स्वादिष्ट बनाता है. केसर और जायफल डालने से इसकी खुशबू और रंग और भी आकर्षक हो जाता है. घर पर बने मोदक का स्वाद बाजार वाले से अलग और ताजगी भरा होता है.

Local18

भरावण के लिए 1 कप कद्दूकस किया नारियल, 1 कप गुड़, एक चुटकी जायफल और केसर लें. शेल के लिए आवश्यक हैं: 1 कप पानी, 2 टीस्पून घी और 1 कप चावल का आटा. सभी सामग्री आसानी से मिलती हैं और घर पर मोदक बनाने के लिए पर्याप्त हैं.

Local18

पैन में कद्दूकस किया नारियल और गुड़ डालकर पांच मिनट तक हल्का भूनें. इसमें जायफल और केसर डालें और फिर पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. भरावण तैयार होने के बाद इसे साइड में रख दें. 

Local18

पानी और घी को गहरे बर्तन में उबालें. इसमें नमक और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएं. बर्तन को ढककर आधा पकाएं. हल्का गर्म आटे को गूंथकर छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और किनारों को फूल के आकार में तैयार करें. 

Local18

लोई के बीच में तैयार भरावण डालें. चारों किनारों को ऊपर से मिलाकर अच्छे से बंद करें. मोदक का आकार गोल और फूल जैसा होना चाहिए. सभी मोदक इसी तरह तैयार कर लें ताकि भाप में पकाने के लिए तैयार हों. 

Local18

मालमल के कपड़े पर मोदक रखें और करीब 10-15 मिनट तक भाप में पकाएं. गरमा-गरम मोदक तैयार हैं. इसे सर्व करें और गणेश उत्सव पर परिवार और मित्रों के साथ आनंद लें. स्टीम्ड मोदक सबसे स्वादिष्ट और हल्के होते हैं. 

homelifestyle

Recipe:स्टीम्ड, फ्राइड या ड्राई फ्रूट…. जानें घर पर मोदक बनाने का आसान तरीका



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments