Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशपहाड़ों पर अभी और तबाही? IMD का बारिश का अलर्ट, पंजाब-हिमाचल का...

पहाड़ों पर अभी और तबाही? IMD का बारिश का अलर्ट, पंजाब-हिमाचल का हाल बुरा


Weather News Alert: हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में गरज, बिजली और बारिश जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. IMD ने बताया कि करनाल, पानीपत, अंबाला, चंडीगढ़ सहित कई जिलों में गरज के साथ बिजली और भारी बारिश की संभावना है. साथ ही कई जिलों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने पहाड़ों पर तबाही का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है. बारिश की तबाही के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. राज्य में स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया गया है.

मौसम विभाग हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. उधर, जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. बता दें कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के रामबन ज़िले के एक दूर-दराज गांव में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लापता हो गए थे. बादल फटने से ज़िला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ी राजगढ़ में अचानक बाढ़गई.

1 सितंबर को देशभर में मौसम की चेतावनी जारी किया है.

पहाड़ों के साथ मैदानों में भी आफत

रविवार देर रात को मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, पूर्वी असम, मेघालय, मिजोरम, उत्तरी तटीय ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की. मौसम विभाग ने पूर्वी जम्मू और कश्मीर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.

नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट

स्थानीय मौसम विभाग देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल में सोमवार को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. इसे देखते हुए “ऑरेंज अलर्ट” जारी किया गया है. भारी बारिश की वजह से जिले के कई इलाकों में नदियां, नाले पानी काफी तेज रफ्तार से बह रही हैं. इसे देखते हुए संवेदनशील स्थानों में भूस्खलन  की भी चेतावनी जारी की गई है. छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार को जिले समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र में 01 दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है.

हिमाचल के 6 जिलों में आफत

अगस्त का महीना पहाड़ों पर सिर्फ तबाही लेकर आया. बादल फटने से गांव के गांव का पानी में बह जाने की घटना, भस्खलन से संपर्क टूटने की घटना ने लोगों को तोड़ दिया है. लग रहा है कि मानो प्रकृति तांडव कर रही हो. अब सितंबर में भी बारिश की तबाही की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने सोमवार को कांगड़ा, मंडी, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व सिरमौर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, इसके अलावा चंबा, कुल्लू, शिमला, किन्नौर व लाहुल स्पीति में ऑरेंज अलर्ट और सोलन में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments