Wednesday, May 27, 2026
Homeविदेशट्रम्प समर्थक चार्ली किर्क की हत्या: यूनिवर्सिटी प्रोग्राम के दौरान गर्दन...

ट्रम्प समर्थक चार्ली किर्क की हत्या: यूनिवर्सिटी प्रोग्राम के दौरान गर्दन पर गोली मारी, ट्रम्प बोले- मैं उन्हें प्यार और सम्मान करता था


यूटा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फेसम पॉलिटिकल एक्टिविस्ट चार्ली एक यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम में बोल रहे थे, तभी उन्हें गोली मारी गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के समर्थक और राइट विंग एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की गुरुवार को एक प्रोग्राम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना यूटा राज्य के यूटा वैली यूनिवर्सिटी में हुई। चार्ली यहां ‘द अमेरिकन कमबैक टूर’ प्रोग्राम में आए थे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चार्ली एक तंबू के नीचे माइक पकड़कर बोल रहे हैं। तभी अचानक एक गोली उनके गर्दन के पास आकर लगती है, काफी खून बहता है और वे जमीन पर नीचे गिर जाते हैं।

चार्ली की हत्या पर ट्रम्प ने लिखा,

QuoteImage

महान और वाकई दिग्गज, चार्ली किर्क अब इस दुनिया में नहीं रहे। अमेरिका के युवाओं को उनसे बेहतर कोई समझ नहीं पाया और न ही उनके दिल तक कोई पहुंच पाया। सब लोग उन्हें बहुत प्यार और सम्मान करते थे, खासकर मैं। मेलानिया और मैं उनकी प्यारी पत्नी एरिका और पूरे परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हैं। चार्ली, हम आपसे प्यार करते हैं!

QuoteImage

दरअसल, फेसम पॉलिटिकल एक्टिविस्ट चार्ली टर्निंग पॉइंट यूएसए (TPUSA) नाम से एक संस्था चलाते हैं, इसमें युवाओं को राजनीति के बारे में बताते हैं। साथ ही ट्रम्प के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि हमलावर कौन था और उसने ऐसा क्यों किया।

3 फोटो में पूरा घटनाक्रम समझिए…

चार्ली किर्क यूनिवर्सिटी एक प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को संबोधित कर रहे थे।

चार्ली किर्क यूनिवर्सिटी एक प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को संबोधित कर रहे थे।

बोलने के दौरान ही उनके गर्दन पर गोली लगती है और वे जमीन पर गिर जाते हैं।

बोलने के दौरान ही उनके गर्दन पर गोली लगती है और वे जमीन पर गिर जाते हैं।

हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

हमलावर अब तक फरार, कैंपस बंद किया गया

यूटा वैली यूनिवर्सिटी कैंपस को बंद कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता एलन ट्रेनर ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि चार्ली को करीब 180 मीटर दूर की बिल्डिंग से गोली मारी गई।

साथ ही बताया कि पहले एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था, लेकिन वह हमलावर नहीं था। मामले में अब तक हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की फिलहाल चार एजेंसियां जांच कर रही है।

मास शूटिंग के सवाल का जवाब देते समय गोली मारी

प्रोग्राम के दौरान की फोटो। इसमें चार्ली किर्क संबोधन दे रहे हैं।

प्रोग्राम के दौरान की फोटो। इसमें चार्ली किर्क संबोधन दे रहे हैं।

हादसे के समय मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने न्यूज साइट गार्जियन को बताया कि जब चार्ली से सामूहिक गोलीबारी (मास शूटिंग) के बारे में सवाल पूछा जा रहा था, तभी उन्हें गोली मारी गई।

प्रोग्राम में मौजूद डेजरेट न्यूज की रिपोर्टर एम्मा पिट्स ने बताया- सवाल था कि क्या वह जानते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में कितने ट्रांसजेंडर शूटर सामूहिक गोलीबारी में शामिल थे। इसका चार्ली ने जवाब दिया। फिर किसी और ने सवाल पूछा कि पिछले 10 वर्षों में कितनी सामूहिक गोलीबारी हुईं। इसके तुरंत बाद गोली चली।

2024 में ट्रम्प को गोली लगी थी

अमेरिका में 13 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। 20 साल के हमलावर ने 400 फीट दूर से 8 राउंड गोलियां फायर कीं। इनमें से एक गोली ट्रम्प के दाहिने कान को चीरते हुए निकल गई थी। इसके बाद से ट्रम्प की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल उठे थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments