Monday, May 25, 2026
Homeराज्यबिहारभोजपुर में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत: पिलर बांधने के...

भोजपुर में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत: पिलर बांधने के दौरान हादसा, बिजली प्रभावित तार के संपर्क में आने से लगा झटका – Bhojpur News


भोजपुर में निर्माण कार्य के दौरान राजमिस्त्री को करंट लग गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान सकड्‌डी गांव निवासी गोरखा राय के पुत्र रितेश कुमार यादव(34) के तौर पर हुई है। घटना बबुरा थाना क्षेत्र के मझौवां गांव की है।

.

पड़ोसी दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि निर्माणाधीन मकान में पिलर बांधने के दौरान छड़ बिजली के तार के संपर्क में गया। झटका लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।

परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल

पोस्टमार्टम के बाद पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार में पत्नी नेहा देवी, तीन पुत्र आशीष, अंकुश, आलोक और एक बेटी मुटुर है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments