Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशअवैध बालू परिवहन में पुलिस की रेकी करने वाले पकड़ाए: घोरावल...

अवैध बालू परिवहन में पुलिस की रेकी करने वाले पकड़ाए: घोरावल में मोबाइल से पुलिस की लोकेशन शेयर करने का मिला सबूत – Ghorawal News


राजेंद्र कुमार मानव | घोरावल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम को पुलिस ने अवैध बालू परिवहन मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस टीम की रेकी कर रहे थे।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंडा थाना घोरावल के निवासी सूरज गिरी और राम सनोज उर्फ रामू के रूप में हुई है। सूरज गिरी दिवाकर गिरी का पुत्र है, जबकि राम सनोज रामबली का पुत्र है।

जांच में आरोपियों के मोबाइल से पुलिस कर्मियों की लोकेशन शेयर करने के प्रमाण मिले हैं। इस आधार पर घोरावल कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक बलिराम प्रसाद, हेड कांस्टेबल सचिन यादव और कांस्टेबल नीतीश राज ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments