Tuesday, April 14, 2026
Homeदेशहरियाणाः माता मनसा देवी मंदिर की मार्केट में दुकानदारों के बीच बवाल,...

हरियाणाः माता मनसा देवी मंदिर की मार्केट में दुकानदारों के बीच बवाल, पुलिस टीम पर हमला, ASI का सिर फोड़ा और वर्दी भी फाड़ी


Last Updated:

Panchkula News: पंचकूला के माता मनसा देवी मार्केट में स्टॉल विवाद पर एएसआई सुखजेंट सिंह पर हमला हुआ, वर्दी फाड़ी गई, सिर फोड़ा गया. दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी है.

हरियाणाः मनसा देवी मंदिर की मार्केट में ASI पर हमला, सिर फोड़ा और वर्दी फाड़ीपंचकूला के माता मनसा देवी में नवरात्र मेला चल रहा है और दो दुकानदारों के बीच स्टॉल लगाने को लेकर झगड़ा हो गया.
तारा ठाकुर

पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला के माता मनसा देवी मार्केट में स्टोल लगाने को लेकर हुए झगड़े को सुलझाने के लिए गए एएसआई और पुलिस कर्मियों पर लोगों ने हमला कर दिया. इस दौरान एएसआई सुखजेंट सिंह की वर्दी फ़ाड़ी और पत्थर से सिर पर फोड़ दिया. गंभीर चोट के बाद घायल एएसआई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकियों की तलाश की जा रही है.

दरअसल, पंचकूला के माता मनसा देवी में नवरात्र मेला चल रहा है और दो दुकानदारों के बीच स्टॉल लगाने को लेकर झगड़ा हो गया. इस पर महिला ने माता मनसा देवी थाना पुलिस को शिकायत दी.

इस पर थाने के एएसआई सुखजेंट सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इस मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान दूसरे पक्ष ने लाठी डंडों के साथ पुलिस पर हमला कर दिया.

स्टॉल लगाने महिला ने बताया कि वह रोजाना यहां पर स्टोर लगती है और कुछ लोगों ने दुकान के पास स्टॉल लगाने की कोशिश की. जब उन्हें कहा कि यहां से श्रद्धालुओं को आने-जाने में समस्या हो रही है और स्टॉल हटाने की बात की तो महिला के साथ लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया. जिसके बाद महिला थाने में पहुंची और शिकायत पुलिस को दी.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची और दूसरे पक्ष से बातचीत की तो इसी दौरान उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया और इस दौरान पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं. पुलिस ने एएसआई पर जानलेवा हमला करने के मामले में चार नाम जुड़े हैं और वह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. गौर रहे कि माता मनसा देवी मार्केट में अक्सर लड़ाई झगड़े के मामले देखने को मिलते हैं. मार्केट के अध्यक्ष की ओर से पुलिस को भी शिकायत दी.

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

homeharyana

हरियाणाः मनसा देवी मंदिर की मार्केट में ASI पर हमला, सिर फोड़ा और वर्दी फाड़ी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments