Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यबिहारभोजपुर में आहर में डूबने से किसान की मौत: घर से...

भोजपुर में आहर में डूबने से किसान की मौत: घर से घूमने के लिए निकले थे, पैर फिसलने से हुआ हादसा; 24 घंटे बाद मिला शव – Bhojpur News


भोजपुर में आहर में डूबे किसान का शव दूसरे दिन शनिवार को मिला है। शुक्रवार शाम को घर से घूमने के लिए निकले थे। इस दौरान आहर में डूब गए। मृतक की पहचान रेपुरा गांव के विशु राम(35) के तौर पर हुई है। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र की है।

.

मृतक बेटे सुधीर राम ने बताया कि पिताजी घूमने के लिए जा रहे थे। गांव स्थित आहर में पैर फिसलने से गिर गए। देर शाम जब घर वापस नहीं लौटे तो खोजबीन की शुरू की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। दूसरे दिन ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला।

ग्रामीणों के सहयोग से शव निकाला बाहर।

पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में पत्नी सुकेसरी देवी, तीन पुत्र सुनील राम, सुधीर राम, धर्मेंद्र राम और बेटी हेवांती देवी है। इस घटना के बाद पत्नी सुकेश्वरी देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments