Last Updated:
नीतू कपूर इन दिनों अपनी फिल्म दादी की शादी के प्रमोशन में व्यस्त है. ये फिल्म कपूर परिवार के लिए बेहद खास है क्योंकि इसमें उनके खानदान की 3 जेनरेशन एक साथ नजर आएगी. 45 की उम्र में नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी पहली बार फिल्म दादी की शादी में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी. इसी फिल्म में नीतू कपूर की नातिन और रिद्धिमा की बेटी समायरा भी हैं.
नई दिल्ली. दादी की शादी 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इन दिनों कपिल शर्मा और नीतू कपूर अपनी फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने में जी-जान से जुटे हुए हैं. प्रमोशन के दौरान दोनों कलाकारों ने फिल्म से जुड़े मजेदार किस्से और यादें भी शेयर की. नीतू कपूर और कपिल शर्मा बताते हैं कि पिछले साल भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच उन्होंने कैसे फिल्म की शूटिंग पूरी की.

नीतू कपूर ने बताया कि वो लोग शिमला के एक गांव में दादी की शादी की शूटिंग कर रहे थे. उस दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन चल रही थी और ऑपरेशन सिंदूर के बाद युद्ध जैसी स्थिति बन रही थी. ऐसे में रणबीर कपूर अपनी मां की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हो गए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Neetu54)

रणबीर कपूर नहीं चाहते थे कि नीतू शिमला में रहकर फिल्म की शूटिंग करें. वो बार-बार उन्हें वापस घर आने के लिए कहते रहते थे, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने बेटे को आश्वासन दिलाया कि वो सुरक्षित जगह पर हैं और पूरी टीम और क्रू उनके साथ है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Neetu54)
Add News18 as
Preferred Source on Google

स्क्रीन के साथ बात करते हुए नीतू कपूर ने ये किस्सा साझा किया. वो कहती हैं कि उन्होंने रणबीर को यकीन दिलाया कि वहां कई बम नहीं फेकेगा. वो लोग वहां बिलकुल सुरक्षित हैं. इस फिल्म के बारे में सीनियर एक्ट्रेस ने शेयर किया कि कैसे छोटे से गांव ने उन्हें उम्र भर की यादें दीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Neetu54)

फिल्म की स्टारकास्ट ने बताया कि दादी की शादी की शूटिंग शिमला के छोटे से गांव में हो रही थी. वहां वैनिटी वैंस की कोई जगह नहीं थी. यहां तक कि बड़े-बड़े होटल्स भी नहीं थे जिस वजह से पूरी टीम एक साथ एक ही जगह पर रहती थी. एक साथ ठहरने की वजह से टीम को बॉन्ड करने का मौका मिला. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Neetu54)

नीतू कपूर कहती हैं कि दादी की शादी बाकी फिल्मों की तरह नहीं थी. आज कल की फिल्मों में आउटडोर शूट काफी अकेला फील कराते हैं. ज्यादातर एक्टर्स अपनी वैनिटी में रहना पसंद करते हैं और सेट पर वो किसी के साथ बॉन्ड नहीं करते हैं. ऐसे में लोग अकेला महसूस करते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Neetu54)

नीतू ने आगे बताया कि इस फिल्म की शूटिंग ने उन्हें पुराने दिनों की याद दिलाई जहां सब एक साथ इकट्ठे रहते थे. एक साथ मिलजुलकर बातें करते थे. वो कहती हैं कि एक साथ रहने की वजह से सेट पर लोगों की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी रही और उन्हें इसमें बहुत मजा आया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Neetu54)

एक्ट्रेस औऱ कपिल के मुताबिक फिल्म की पूरी टीम को शूटिंग में इतना मजा आ रहा था कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते टेंशन के बावजूद कोई वापस नहीं जाना चाहता था. वो लोग अपने-अपने कॉटेज में महफूज थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Neetu54)

