बालाघाट में शारदेय नवरात्र के दौरान दो दर्जन से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं आकर्षक पंडालों में स्थापित की गई हैं। नगर के वार्ड क्रमांक 32 स्थित जनजागृति दुर्गा उत्सव समिति ने इस वर्ष अपने पंडाल को भगवान शिव के धाम केदारनाथ मंदिर का स्वरूप
.
झांसी रानी चौक पर स्थित यह समिति 38 साल से नवरात्र पर्व मना रही है और हर साल अलग-अलग मंदिरों के स्वरूप में मां की प्रतिमाएं स्थापित करती है। इस वर्ष केदारनाथ मंदिर के स्वरूप में बने पंडाल में मां दुर्गा की मनोहारी बड़ी प्रतिमा विराजित की गई है। प्रतिमा के साथ मां की गोद में कन्या रूपी देवी, उनके वाहन दो शेर, भगवान गणेश और भैरव बाबा की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं।
समिति के कर्ताधर्ता वीरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि मां के दरबार को केदारनाथ धाम का स्वरूप देने के साथ ही शिवलिंग और मंदिर के सामने नंदी भगवान की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष पंडाल और रंग-बिरंगी लाइटों के डेकोरेशन पर लगभग ढाई लाख रुपये का खर्च आया है।
नगर सहित जिले भर से बड़ी संख्या में भक्त इस अनूठे दरबार को देखने पहुंच रहे हैं। नवरात्र के पूरे दिन में समिति भजन संध्या और बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन कर रही है। प्रतिमा का विसर्जन विजयादशमी के बाद किया जाएगा।
देखिए तस्वीरें


