Friday, July 24, 2026
Homeटेक्नोलॉजीRedmi 17C 5G जल्द भारत में होगा लॉन्च, BIS पर सामने आए...

Redmi 17C 5G जल्द भारत में होगा लॉन्च, BIS पर सामने आए फीचर्स


Redmi 17c 5G जल्द भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। चीनी ब्रांड के इस फोन को हाल ही में भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखा गया है। पिछले महीने ही शाओमी ने Redmi 17c 4G को चीनी मार्केट में लॉन्च किया है। Redmi 17c 5G को साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Redmi 15c 5G के अपग्रेड के तौर पर पेश किया जाएगा। इसमें 6,000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है।

BIS लिस्टिंग में सामने आए फीचर्स

भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर रेडमी के इस फोन को स्पॉट किया गया है। इससे पहले फोन NBTC पर भी मॉडल नंबर 2607FRNEAG के नाम से लिस्ट किया जा चुका है। शाओमी के सब ब्रांड के इस अफोर्डेबल फोन का सर्टिफिकेशन नंबर B38499-26 है। इस मॉडल नंबर में G का मतलब ग्लोबल वेरिएंट है।

NBTC की लिस्टिंग के मुताबिक, यह स्मार्टफोन GSM, WCDMA, LTE और NR जैसे कनेक्टिविटी से लैस है। BIS पर रेडमी का यह फोन मॉडल नंबर 2607FRNEAI के नाम से लिस्ट किया गया है। पिछले दिनों इस बजट फोन को गीकबेंच पर भी देखा गया है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है। इसे 4GB रैम के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Image Source : REDMIरेडमी 15c

Redmi 17C 5G के संभावित फीचर्स

रेडमी के इस फोन में 6.9 इंच का LCD डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले HD रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। इस फोन में 6000mAh की बैटरी मिल सकती है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो रेडमी का यह फोन 50MP के मेन कैमरा के साथ आएगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया जा सकता है।

Redmi 17 जल्द होगा लॉन्च

Redmi 17c 5G के अलावा रेडमी एक और फोन लॉन्च करने वाला है। Redmi 17 को भारत में 7,500mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। हाल ही में इस फोन की कीमत लीक हुई है। यह बजट फ्रेंडली फोन यूरोपीय मार्केट में 250 यूरो यानी लगभग 28,000 रुपये की शुरुआती कीमत में आ सकता है।

Redmi 17 में MediaTek Helio G91 Ultra चिपसेट दिया जा सकता है। यह 4G स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले बड़े 6.9 इंच के डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन में 50MP का मेन और 8MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट के साथ-साथ NFC का भी सपोर्ट मिल सकता है।

यह भी पढ़ें – 3 किलोवाट का सोलर पैनल पूरे दिन में कितनी बिजली बनाता है? इस पर क्या-क्या लोड चला सकते हैं?





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments