Friday, May 29, 2026
Homeराज्यबिहारफ्लाइंग स्क्वैड एवं स्टैटिक सर्विलांस टीम को धन, शराब और उपहार पर...

फ्लाइंग स्क्वैड एवं स्टैटिक सर्विलांस टीम को धन, शराब और उपहार पर सख्ती का िनर्देश – Motihari (East Champaran) News



.

विधानसभा निर्वाचन को स्वच्छ, पारदर्शी, प्रलोभन-रहित एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सौरभ जोरवाल एवं एसपी स्वर्ण प्रभात की संयुक्त अध्यक्षता में निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग के अंतर्गत गठित फ्लाइंग स्क्वैड टीम एवं स्टेटिक सर्विलांस टीम के दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। डीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि फ्लाइंग स्क्वायड और सर्विलांस टीमों को सघन निगरानी के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। प्रत्येक टीम को अपने क्षेत्र में होने वाली सभी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखनी होगी ताकि किसी प्रकार का धन, शराब, उपहार या अन्य प्रलोभन मतदाताओं तक न पहुंच सके।

50000 से अधिक नकद रुपए ले जाने पर जब्त होगा ₹50,000 से अधिक नकद राशि मिलने की स्थिति में जांच के बाद आवश्यकतानुसार जब्ती की जाएगी। बिना उचित कारण या दस्तावेज के किसी भी राशि की जब्ती नहीं की जाएगी। ₹10 लाख या उससे अधिक नकद राशि मिलने पर संबंधित सूचना तत्काल आयकर विभाग को दी जाएगी और आगे की कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी। टीमों को मद्य, नशीले पदार्थ, अवैध शस्त्र तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। सभी प्रवर्तन एजेंसियों जैसे आयकर विभाग, जीएसटी विभाग, सशस्त्र सीमा बल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं अन्य संबद्ध एजेंसियों के साथ समन्वय एवं सूचना-साझाकरण बनाए रखने पर बल दिया गया। प्रत्येक कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रतिदिन तैयार कर नोडल अधिकारी को भेजी जाएगी ताकि सभी गतिविधियों का समय पर अनुश्रवण हो सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments