राज्यपाल पंजाब एवं प्रशासक यू.टी. चंडीगढ़ गुलाब चंद कटारिया शुक्रवार सुबह नाल एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उन्हें पुलिस ने गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया। कटारिया ने यहां भाजपा नेताओं से बातचीत के दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष विजय आचार्य से कहा कि तुम्हारी पकड़ नहीं छूटी है,
.
यहां पहुंचने पर कटारिया का भाजपा विधायकों व पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके अलावा जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने भी स्वागत किया। भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, डॉ लोकेश सिंह चतुर्वेदी, सत्य प्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, महावीर रांका, मोहन सुराणा, नारायण चौपड़ा, श्रीभगवान अग्रवाल, गोपाल गहलोत,श्याम सुंदर चौधरी, आदि ने उनकी आगवानी की।
ओम आचार्य स्मृति कार्यक्रम में शामिल होंगे
कटारिया नाल एयरपोर्ट से रानी बाज़ार स्थित रिद्धि सिद्धी भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए हैं। रिद्धि सिद्धी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद कटारिया सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां उनका आमजन से मिलने का कार्यक्रम है। शाम को साढ़े चार बजे राज्यपाल सर्किट हाउस से रवाना होकर रविंद्र रंगमंच पहुंचेंगे, जहां ओम आचार्य की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहाँ से 6.30 बजे रवाना होकर 6.40 पर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। शाम 7.20 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर 7.45 एयरपोर्ट पहुँचेगे जहाँ से 8.20 पर दिल्ली के लिए टेक ऑफ करेंगे।

