Last Updated:
Jombieland Trailer Out: पंजाबी फिल्म ‘जॉम्बीलैंड’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जिसमें कनिका मान, बिन्नू ढिल्लों, जी खान और अंगीरा धर हैं. यह पहली पंजाबी ज़ॉम्बी कॉमेडी है, जो 13 जून को रिलीज़ होगी.
‘जॉम्बिलैंड’ के एक सीन में अंगिरा धर. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
हाइलाइट्स
- पहली पंजाबी ज़ॉम्बी कॉमेडी ‘जॉम्बीलैंड’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ.
- फिल्म में कनिका मान, बिन्नू ढिल्लों, जी खान और अंगीरा धर हैं.
- ‘जॉम्बीलैंड’ 13 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
मुंबई. ‘ट्रेन टू बुसान’, ऑल ऑफ अस डेड, गो गोवा गोन जैसी कई फिल्में और सीरीज जॉम्बी पर बनी है. अब पंजाबी में भी जॉम्बी पर एक फिल्म बनी है. इस फिल्म का नाम ‘जॉम्बीलैंड’ है. कुछ देर पहले ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है. फिल्म में कनिका मान, बिन्नू ढिल्लों, जी खान और अंगीरा धर हैं. पहली पंजाबी ज़ॉम्बी कॉमेडी है. फिल्म के ट्रेलर में पंजाबी टच काफी इंटरेस्टिंग है. इसमें देसी स्टाइल का कॉमेडी, रोमांस और डरावने जॉम्बी कैओस देखने को मिल रही है. ‘जॉम्बीलैंड’ 13 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसकी कहानी थापर ने लिखी है और इसे डायरेक्ट भी उन्होंने ही किया है.
‘जॉम्बीलैंड’ की कहानी एक शांत पंजाबी गांव से शुरू होती है, जहां अचानक एक रहस्यमयी वायरस फैलता है और लोग एक-एक कर ज़ॉम्बी में तब्दील होने लगते हैं. पंजाब गांव और गलियों जॉम्बियों के आतंक से खुद बचाते एक बच्चा और 3 लोगों की कहानी काफी इंटरेस्टिंग हैं. फिल्म में रोमांस का तड़का भी लगाया गया है. जब वायरस फैलता है, तब गांव की शांति धीरे-धीरे तबाही में बदलती है. लोग ज़ॉम्बी बनने लगते हैं.
कहीं चौंकाने वाले डर, कहीं मज़ेदार पंचलाइन और ज़ॉम्बियों से भरे जबरदस्त एक्शन सीन – ट्रेलर पूरे टाइम एंटरटेन करता है. थाप्पर एक अनोखी दुनिया रचते हैं जहां प्यार और हंसी का टकराव होता है मांस खाने वाले ज़ॉम्बियों से। ट्रेलर का अंत एक हाई-स्टेक क्लिफहैंगर पर होता है, जो एक ज़बरदस्त ज़ॉम्बी लड़ाई की ओर इशारा करता है – जो तय करेगी गांव और जीती और कोको के प्यार की किस्मत.
इस ज़ॉम्बी तबाही के केंद्र में है जीती (बिन्नू ढिल्लों) और कोको (कनिका मान) की एक ‘फॉरबिडन लव स्टोरी’, जिसे उनके परिवार नहीं मानते। लेकिन ज़ॉम्बी संकट सबकी प्राथमिकताएं बदल देता है – बनते हैं अनोखे गठबंधन, होते हैं ज़बरदस्त कॉमिक मोमेंट्स और छिड़ती है ज़िंदगी और मौत की लड़ाई.

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

