Monday, May 25, 2026
Homeबॉलीवुडअक्षय कुमार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में पर्सनैलिटी राइट्स की मांगी सुरक्षा, सुनील...

अक्षय कुमार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में पर्सनैलिटी राइट्स की मांगी सुरक्षा, सुनील शेट्टी-आशा भोसले को मिल चुकी राहत


Last Updated:

अक्षय कुमार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा मांगी, एआई से पहचान छेड़छाड़ पर याचिका दायर की. ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, आशा भोंसले भी कोर्ट पहुंचे थे.

ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय से लेकर अभिषेक बच्चन के बाद बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दरअसल एक्टर ने भी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की है. उन्होंने याचिका दायर की है कि एआई के जरिए उनकी पहचान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है. बता दें इससे पहले अदालत से ऐश्वर्या, आशा भोसले, सुनील सेट्टी और तमाम स्टार्स को इस मामले में राहत मिल चुकी है.

हाल में ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने आशा भोसले और एक्टर सुनील शेट्टी को पर्सनैलिटी राइट्स के तहत राहत थी. कोर्ट ने माना कि इन हस्तियों के व्यक्तित्व अधिकारों का हनन हो रहा है. उससे पहले बच्चन फैमिली भी दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची थी.

कैसे उठा पर्सनैलिटी राइट्स का मुद्दा
सोशल मीडिया के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बाद लगातार फेक वीडियो और तस्वीरों का चलन शुरू हो गया. कई सितारों की पहचान, फोटो, वीडियो और अन्य सामाग्री के साथ एआई की मदद से छेड़छाड़ की गई. अब तक कई सितारे कोर्ट में बता चुके हैं कि बिना उनकी इजाजत उनकी आवाज से लेकर छवि तक को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. कभी आर्थिक लाभ के लिए तो कभी बदनाम करने के इरादे से उनकी पहचान को धूमिल किया गया. ऐसे में कोर्ट से उन्होंने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की.

अक्षय कुमार भी पहुंचे कोर्ट
अब 15 अक्टूबर को अक्षय कुमार ने भी अपने व्यक्तित्व के अधिकारों के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने भी पर्सनैलिटी राइट्स के हो रहे उल्लंघन को लेकर कोर्ट की मदद मांगी है. एक्टर की याचिका पर जल्द ही सुनवाई हो सकती है.

अक्षय कुमार का कामकाज
कुछ समय पहले अक्षय कुमार जॉली एलएलबी 3 में नजर आए. उनके साथ सौरभ शुक्ला और अरशद वारसी भी फिल्म में दिखे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल भी हुई. अब जल्द ही वह वेलकम टू द जंगल जैसी मल्टीस्टारर फिल्म में नजर आ सकते हैं.

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

अक्षय कुमार ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, पर्सनैलिटी राइट्स की मांगी सुरक्षा



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments