Monday, May 25, 2026
Homeफूडबिना आलू का समोसा, 4 पीस आराम से खा सकेंगे, जानें रेसिपी...

बिना आलू का समोसा, 4 पीस आराम से खा सकेंगे, जानें रेसिपी और खासियत


Last Updated:

समोसा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन, क्या आपने कभी ऐसा समोसा खाया है जिसमें आलू न हो? बिल्कुल! यूपी के बलिया में एक ऐसा समोसा धूम मचा रहा है, जो बिना आलू के बनाया जाता है, फिर भी उसका लाज़वाब स्वाद लोगों को दीवाना बना रहा है. आगे जानिए इसके बारे में पूरी कहानी और रेसिपी…

बिना आलू के समोसे की चर्चा बलिया में इतनी फैल चुकी है कि लोग इसे दूर-दूर से चखने आते हैं. दुकान पर रोज़ाना लंबी भीड़ लगती है. खास बात यह है कि शुगर के मरीज भी इसका स्वाद खूब लेते हैं, क्योंकि इसमें आलू नहीं होता और मसालें भी कम डाले जाते हैं.

समोसे का नया अवतार

दुकानदार नन्द लाल गुप्ता ने बताया, इस समोसे में न तो आलू और न ही भारी मसाले डाले जाते हैं. इसमें पत्ता गोभी, प्याज और पनीर का उपयोग किया जाता है. इन सामग्रियों को हल्के मसालों जैसे जीरा, हल्दी, धनिया पाउडर और हरी मिर्च के साथ मिलाया जाता है.

लाजवाब स्वाद

दुकानदार के मुताबिक, वह सारा मसाला घर से ही तैयार करके लाते हैं, जिससे समोसे में एक अलग तरह की ताजगी और स्वाद आता है. मसाले कम लेकिन खुशबूदार होते हैं, जो हर ग्राहक की जुबान पर बस जाते हैं.

बिना आलू, फिर भी हिट

जब लोग सुनते हैं कि यह समोसा बिना आलू का है, तो हैरान रह जाते हैं. फिर भी हर ग्राहक कहता है कि यह समोसा पारंपरिक आलू वाले समोसे से कहीं अधिक स्वादिष्ट है. यही कारण है कि एक बार चखने के बाद लोग बार-बार यहां आने को मजबूर हो जाते हैं.

कीमत भी कम

जहां एक तरफ आजकल बाजार में हर चीज महंगी हो गई है, वहीं दूसरी तरफ यह स्वादिष्ट बिना आलू का समोसा केवल 10 रुपए प्रति पीस में मिल रहा है. इसमें पनीर का भी उपयोग किया जाता है. इसके साथ मिलने वाली टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च और हरा धनिया की चटनी भी लाजवाब होती है.

ग्राहक की प्रतिक्रिया

समोसा खाने वाले ग्राहक सुनील कुमार सिंह ने बताया, दिनभर काम करने के बाद काफी थकान और भूख लग गई थी, तभी मेरी नजर बिना आलू के समोसे पर पड़ी. जब मैंने खाया तो यकीन ही नहीं हुआ कि इसमें आलू नहीं है. इसका चटपटा स्वाद कुछ ही देर में सारी थकान दूर कर गया.

लोकेशन

दुकानदार के अनुसार, उनके पूर्वजों से ही विविध स्वादों के समोसे बनाने की परंपरा रही है, लेकिन बिना आलू का समोसा उन्होंने खुद चार साल पहले शुरू किया है. यह समोसा बलिया जनपद में फेमस कुंवर सिंह चौराहे से SP आवास के रास्ते, विकास भवन के थोड़े आगे मिलता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बिना आलू का समोसा, 4 पीस आराम से खा सकेंगे, जानें रेसिपी और खासियत



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments