लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने शनिवार को नकदी और जेवर समेत करीब 15 लाख रुपए का माल पार कर दिया। घटना के वक्त परिवार गांव गया था। वहां से लौटने पर घर में चोरी की जानकारी हुई। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैम
.
आईआईएम रोड स्थित एसडी पैलेस साई सिटी निवासी हर्षित ने बताया कि 17 अक्टूबर को पिता की तबीयत खराब होने पर परिवार के साथ गांव निकल गए थे। इस दौरान घर पर ताला लगा था। गांव से 18 अक्टूबर को लौटे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों और आलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। मौके पर ताला तोड़ने में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी मिली है।
हर्षित के मुताबिक चोर घर से 1.75 लाख रुपए नकद और महिलाओं के सोने-चांदी के जेवर समेत करीब 15 लाख रुपए का सामान ले गए। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित ने फुटेज पुलिस को सौंप दिए हैं। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और चोरों की पहचान के टीम लगाई गई है।

