Last Updated:
Rahul Gandhi Marriage: राहुल गांधी ने दीपावली पर पुरानी दिल्ली में स्थित घंटेवाला मिठाई दुकान में इमरती और लड्डू बनाए. दुकान के मालिक ने कहा कि उन्हें उनकी शादी का इंतजार है. वीडियो में पारंपरिक मिठास और रिश्तों की अहमियत दिखी.
नई दिल्ली. पुरानी दिल्ली की एक मशहूर मिठाई दुकान के मालिक ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से दीपावली के अवसर पर मुलाकात के दौरान कहा कि वह उनके परिवार की कई पीढ़ियों को अपनी मिष्ठान सेवा उपलब्ध करा चुके हैं और अब वह उनकी (राहुल) शादी का इंतजार कर रहे हैं.
मिठाई दुकान के मालिक ने कहा कि राहुल गांधी को जल्द शादी करनी चाहिए. राहुल गांधी दीपावली के अवसर पर घंटेवाला मिठाई की दुकान पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कुछ मिठाइयां बनाने में अपना हाथ भी आजमाया. राहुल गांधी ने इसका वीडियो सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया.
इस वीडियो में मिठाई की दुकान के मालिक यह कहते सुने जा सकते हैं, ‘हमने आपके नाना (जवाहरलाल नेहरू), दादी (इंदिरा गांधी), पापा (राजीव गांधी) और दीदी (प्रियंका गांधी) को सर्व किया है. बस अब एक चीज का इंतजार है, आपसे गुजारिश है कि जल्दी शादी करिए. आपकी शादी का इंतजार है. सबसे पहले आप शादी करिए. उसकी मिठाई भी आप हमसे लीजिए. हम उसका इंतजार कर रहे हैं. ‘
पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आज़माया।
सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है – ख़ालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली।
दीपावली की असली मिठास सिर्फ़ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज… pic.twitter.com/bVWwa2aetJ

