Monday, April 13, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशनवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा: निजी अस्पताल पर लापरवाही...

नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा: निजी अस्पताल पर लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप – Deoria News


अनुग्रह नारायण शाही | देवरिया5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया के एक निजी अस्पताल में रविवार सुबह नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रसूता की डिलीवरी के दौरान अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे नवजात की जान चली गई।

यह घटना जलकल मोड़ क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल की है। पीड़िता सोनी के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान अस्पताल स्टाफ ने अमानवीय व्यवहार करते हुए पीड़िता की पिटाई की। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने 7 हजार रुपए की मांग की और भुगतान में देरी होने पर परिजनों का मोबाइल तथा पर्स जब्त कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत किया।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में न तो प्रशिक्षित डॉक्टर उपलब्ध थे और न ही मेडिकल सुविधाएं मानकों के अनुरूप थीं। उनका दावा है कि यह अस्पताल बिना मान्यता और नियमों के विरुद्ध संचालित किया जा रहा है।

थाना कोतवाली पुलिस ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments