Monday, April 13, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशब्लॉक प्रमुख सुशील समेत 10 पर गैंगस्टर एक्ट: प्रतापगढ़ में संगठित...

ब्लॉक प्रमुख सुशील समेत 10 पर गैंगस्टर एक्ट: प्रतापगढ़ में संगठित गिरोह चलाने का आरोप, जेल में बंद – Pratapgarh News


मनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ में बेलखरनाथ ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जेल में बंद सुशील सिंह सहित 10 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पट्टी कोतवाली में की गई है।

इन पर जानलेवा हमला, रंगदारी, मारपीट, धमकी और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस का मानना है कि सुशील सिंह एक संगठित गिरोह का संचालन कर रहे थे, जिसके वह खुद सरगना हैं।

गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब पुलिस ब्लॉक प्रमुख की संपत्ति भी जब्त कर सकती है। सुशील सिंह पिछले कई महीनों से प्रतापगढ़ जेल में बंद हैं।

यह मामला 21 जुलाई को पट्टी के रजिस्ट्री कार्यालय में हुए एक बैनामे के विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो सगे भाइयों को गोली मार दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने उन पर हत्या के प्रयास और रंगदारी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने 26 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख को गिरफ्तार किया था। इसके बाद, 22 अगस्त को पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिया और उनके पास से 34 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की थी।

पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख और उनके गुर्गों पर यह बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments