Sunday, October 11, 2026
Homeबॉलीवुडपंकज त्रिपाठी के सिर से उठा मां का साया, 89 की उम्र...

पंकज त्रिपाठी के सिर से उठा मां का साया, 89 की उम्र में नींद में ली अंतिम सांस, 2 साल पहले पिता का हुआ था निधन


Last Updated:

Pankaj Tripathi Mother Death: पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का गोपालगंज में 89 वर्ष की उम्र में निधन हुआ. पिता पंडित बनारस तिवारी का भी 2023 में निधन हुआ था. परिवार ने प्राइवेसी की अपील की है.

जहां एक तरफ पूरा बॉलीवुड शाहरुख खान के बर्थडे का जश्न मना रहा है, वहीं दूसरी ओर एक्टर पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल पकंज त्रिपाठी की मां का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. बिहार के रहने वाले पंकज त्रिपाठी की मां का नाम हेमवंती देवी था जो मुंबई से दूर गोपालगंज में ही रहा करती थीं. दो साल पहले एक्टर के पिता का निधन भी हो चुका था.

त्रिपाठी परिवार की ओर से इस दुखद घड़ी में एक बयान भी जारी किया गया. आधिकारिक बयान के अनुसार, श्रीमती हेमवंती देवी ने अपने प्रियजनों के बीच अंतिम सांस ली. मां की तबीयत ठीक न होने के चलते एक्टर भी अपने घर पर ही थे. मां के अंतिम क्षणों में एक्टर उनके साथ ही थे.

पंकज त्रिपाठी की मां का निधन
त्रिपाठी फैमिली की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘हम सभी को पंकज त्रिपाठी की माता जी श्रीमति हेमवंती देवी के निधन की सूचना देते हुए दुख हो रहा है. उनका शुक्रवार को बिहार के गोपालगंज के बेलसंड स्थित उनके घर पर निधन हो गया. वह 89 साल की थीं और उम्र संबंधी परेशानियों के चलते कुछ समय से ठीक नहीं थीं. अपने परिवार और करीबियों के बीच उन्होंने नींद में ही आखिरी सांस ली. पंकज त्रिपाठी उनके अंतिम क्षणों में मां के साथ ही थे.’

कब हुआ अंतिम संस्कार
एक्टर की मां का अंतिम संस्कार शनिवार को हुआ. इस दौरान उनके परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए. परिवार ने इस दुखद घड़ी में निजता बनाए रखने का अनुरोध किया. परिवार ने ऑफिशियल बयान में कहा कि वह मीडिया व फैंस से अनुरोध करते हैं कि इस दुखद घड़ी में प्राइवेसी का सम्मान करें.

माता-पिता का उठ चुका साया
पंकज त्रिपाठी जो अपनी जड़ों और गांव से जुड़े रहने के लिए मशहूर हैं. उनके पिता भी अब इस दुनिया में नहीं हैं. साल 2023 में 99 साल की उम्र में एक्टर के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया था. पंकज कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनके पैरेंट्स उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे. मगर बेटे ने एक्टिंग को बतौर करियर चुना. मगर इस पर भी उनके माता-पिता नाराज नहीं थे. वह तो बस ये चाहते थे कि बेटा खुश रहे और तरक्की करे.

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

पंकज त्रिपाठी के सिर से उठा मां का साया, 89 की उम्र में नींद में ली अंतिम सांस



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments