Tuesday, May 26, 2026
HomeदेशPM मोदी मेरे अच्छे दोस्त... ट्रेड डील के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने...

PM मोदी मेरे अच्छे दोस्त… ट्रेड डील के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने की तारीफ, खुद बताया कब आएंगे भारत?


Last Updated:

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पीएम मोदी की खूब तारीफ की है. उन्होंने वाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी को महान बताया. उन्होंने कहा कि मोदी मेरे दोस्त हैं, वे महान व्यक्ति हैं; अगले साल भारत आ सकता हूं.

पीएम मोदी को ट्रंप ने फिर से महान बताया है.

Donald Trump News: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत जारी है. खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसकी पुष्टि की है. ट्रेड डील पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पीएम मोदी को अपना महान दोस्त बताया है. उन्होंने अपनी संभावित भारत यात्रा को लेकर भी हिंट दिया है. जी हां, डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि पीएम मोदी उनके दोस्त हैं. वह महान व्यक्ति हैं और अगले साल वह भारत आ सकते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में शुक्रवार तड़के (भारतीय समयानुसार) पत्रकारों से बातचीत के दौरान संकेत दिया कि वह अगले साल भारत का दौरा कर सकते हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा कि मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं, हम बात करते रहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है. अपनी भारत यात्रा पर उन्होंने कहा, ‘अगर पीएम मोदी चाहें तो मैं भारत जाऊंगा, हम इसे तय कर लेंगे. मोदी एक महान व्यक्ति हैं.’

ट्रंप ने फिर पुराना राग अलापा

हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रूसी तेल वाले दावे को दोहराया. ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने रूस से तेल की खरीद काफी हद तक रोक दी है. इतना ही नहीं, इस दौरान वह भारत-पाक सीजफायर का एक बार फिर क्रेडिट लेने से बाज नहीं आए. वाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया कि भारत-पाकिस्तान का युद्ध मैंने 24 घंटे में रोका. ट्रंप के मुताबिक आठ विमान गिराए गए थे. हालांकि, उन्होंने किसी पक्ष का नाम नहीं लिया.

पाक-भारत सीजफायर का दावा दोहराया

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देश परमाणु शक्ति वाले हैं. जब वे लड़ने लगे थे, तब आठ विमान गिराए गए थे. पहले सात थे, अब आठ हैं. मैंने उस युद्ध को एक दिन के अंदर सुलझा दिया.’ बता दें कि भारत ने साफ-साफ कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर में अमेरिका का कोई रोल नहीं है. भारत ने कहा है कि पाकिस्तान की गुहार के बाद ही भारत ने खुद के फैसले के अनुसार सीजफायर किया.

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

homeworld

मोदी मेरे अच्छे दोस्त…ट्रंप ने की तारीफ, अपनी भारत यात्रा का प्लान भी बताया



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments