Last Updated:
Lal Qila Bomber Umar Nabi News Video: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास बम धमाके के आरोपी डॉ. उमर उन नबी का एक नया वीडियो सामने आया है. इसमें उसने आत्मघाती हमले को ‘ऑपरेशन शहादत’ बताया है. इस धमाके में 13 लोगों की मौतें हुईं थी और करीब 20 लोग घायल हुए थे. यह फरीदबाद डॉक्टर टेरर मॉड्यूल से जुड़ा मामला है.
Lal Qila Bomber Umar Nabi News Video: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी फिदायीन हमलावार डॉ. उमर उन नबी का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में डॉ. उमर अपने लोगों को संबोधित कर रहा है. इसमें वह आत्मघाती हमले को बताया ‘शहादत का ऑपरेशन’ बता रहा है. लाल किला के पास पिछले हफ्ते हुए भीषण बम धमाके में 13 लोगों की मौत और करीब 20 लोग घायल हुए थे.
इस घटना के ठीक एक सप्ताह बाद आए इस वीडियो में उमर आत्मघाती हमलों को जायज ठहराते हुए इसे इस्लाम में ‘ऑपरेशन शहादत’ बता रहा है. वीडियो में उमर कह रहा है- सबसे गलत समझा जाने वाला कॉन्सेप्ट है जिसे सुसाइड बॉम्बिंग कहा जाता है. यह सुसाइड बॉम्बिंग नहीं, बल्कि इस्लाम में इसे ‘ऑपरेशन शहादत’ कहा जाता है. इसके खिलाफ कई दलीलें पेश की गई हैं.

