Friday, April 10, 2026
Homeफूडकड़ाके की ठंड में खाएं देसी व्यंजन, शरीर को देंगे जबरदस्त गर्मी,...

कड़ाके की ठंड में खाएं देसी व्यंजन, शरीर को देंगे जबरदस्त गर्मी, जानें रेसिपी


Last Updated:

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग ऐसे खाने की तलाश में लग जाते हैं, जो न केवल स्वाद बढ़ाए बल्कि शरीर में प्राकृतिक गर्माहट भी दे. देसी व्यंजन इन दिनों सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं क्योंकि इनमें पोषक तत्व भरपूर होते हैं और ये ठंड से बचाव में बेहद असरदार सिद्ध होते हैं. गांव हो या शहर, सर्दियों में देसी खानपान की महक हर घर में महसूस की जा सकती है.

बाजरा की रोटी को सर्दियों का सबसे खास भोजन माना जाता है. यह आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होती है, जो शरीर को गर्म रखती है और लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करती है. इसके साथ घी और गुड़ का सेवन इसे और भी पौष्टिक बना देता है. बाजरा रोटी पाचन को मजबूत करती है और ठंड में कमजोरी महसूस होने से रोकती है.

n

इसी तरह सरसों का साग सर्दियों का पारंपरिक और स्वास्थ्यवर्धक भोजन है. सरसों के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन A, C और K भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को रोगों से बचाव की ताकत देते हैं. गरमागरम मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि ठंड के मौसम में शरीर को आंतरिक गर्मी भी देता है.

n

सर्दियों में गुड़-तिल की चिक्की का सेवन भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. तिल में प्राकृतिक गर्माहट देने वाले तत्व होते हैं, जबकि गुड़ खून को शुद्ध करता है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है. यह एक ऐसा स्नैक है जिसे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी आसानी से खा सकते हैं. इसके साथ अदरक वाली दाल पाचन को बेहतर बनाती है और सर्दी-जुकाम से बचाव में भी सहायक होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

n

मक्का की खिचड़ी भी ठंड में खूब पसंद की जाती है. यह हल्की, सुपाच्य और पौष्टिक होती है. देसी घी के साथ तैयार की गई यह खिचड़ी शरीर में गर्मी बनाए रखती है और दिनभर ताजगी का एहसास कराती है. कुल मिलाकर, सर्दियों के इन देसी व्यंजनों का सेवन स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कड़ाके की ठंड में खाएं देसी व्यंजन, शरीर को देंगे जबरदस्त गर्मी, जानें रेसिपी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments