Monday, December 1, 2025
Homeराज्यगुजरातपंचकूला पुलिस ने गुजरात से साइबर ठग पकड़ा: खाते में ठगी...

पंचकूला पुलिस ने गुजरात से साइबर ठग पकड़ा: खाते में ठगी के 10 लाख मिले, निवेश का झांसा देकर हड़पे 1.75 करोड़ – Panchkula News



पंचकूला पुलिस गिरफ्त में ठगी का आरोपी।

पंचकूला में पुलिस ने अहमदाबाद से 1.75 करोड़ रुपए की ठगी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवीन भाई पुत्र सेवांती लाल निवासी अहमदाबाद के तौर पर हुई। जिसे कोर्ट में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

.

पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2024 को साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार 5 जुलाई 2024 को शिकायतकर्ता को फेसबुक पर शेयर मार्केट से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसे उसने लाइक किया। इसके बाद उसे वॉट्सऐप के माध्यम से एक लिंक प्राप्त हुआ। जिसके जरिए उसे शेयर बाजार में निवेश कर दुगुना लाभ कमाने का लालच दिया गया।

ठग से की जा रही पूछताछ

इसी झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने बड़ी राशि का निवेश कर दिया और कुल मिलाकर उससे करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपए की ठगी की गई। गिरफ्तारी के समय आरोपी के खाते में 10 लाख रुपए की रकम मिली है। जिससे रिमांड पर पूछताछ चल रही है।

अब तक 11 ठग गिरफ्तार : SHO युद्धवीर

साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4), 336(3), 338, 340 और 61 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसकी जांच सब-इंस्पेक्टर भूप सिंह द्वारा की जा रही है। जिन्होंने गुजरात के अहमदाबाद जिले में रेड की और टीम की मदद से 11वें आरोपी को गिरफ्तार किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments