Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशफर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना किशोरी को ब्लैकमेल किया: परिचितों को भेजे...

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना किशोरी को ब्लैकमेल किया: परिचितों को भेजे आपत्तिजनक मैसेज, पुलिस ने दर्ज किया केस – Lucknow News



लखनऊ में सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर किशोरी को परेशान करने के मामले में कृष्णा नगर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पर स्टॉकिंग, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

.

कृष्णा नगर के गीतापल्ली इलाके में रहने वाली 17 साल किशोरी ने थाना पुलिस को दी। शिकायत में कहा कि युवक ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी की नकल कर फर्जी प्रोफाइल बनाई है। इस फर्जी आईडी के जरिए आरोपी उसके नाम, फोटो और निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर रहा था।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसी फर्जी प्रोफाइल से उसके जानने वालों को भ्रामक और आपत्तिजनक संदेश भेजता था, जिससे उसकी प्रतिष्ठा धूमिल हो रही थी। विरोध करने पर आरोपी ने फोटो का गलत उपयोग करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

किशोरी के अनुसार युवक लगातार उसका पीछा कर रहा था और उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। पीड़िता ने फर्जी आईडी, चैट और धमकी भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपे हैं।

थाना प्रभारी पी.के. सिंह ने बताया किशोरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments