Monday, May 25, 2026
HomeबॉलीवुडDharmendra Death News Live: धर्मेंद्र की मौत से सदमे में बॉलीवुड, अमिताभ...

Dharmendra Death News Live: धर्मेंद्र की मौत से सदमे में बॉलीवुड, अमिताभ बच्चन ने दोस्त को खोने पर जताया शोक


नई दिल्ली. धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. हीमैन धर्मेंद्र की मौत से पूरा बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट जगत सदमे में है. इंडस्ट्री, फैशन वर्ल्ड, खेल और पॉलिटिक्स जगत की नामी हस्तियों ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए पूरे देओल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई लोगों ने धर्मेंद्र की मौत पर अफसोस व्यक्त किया है.

November 25, 202508:55 IST

अस्पताल से घर और फिर अंतिम यात्रा… धर्मेंद्र के निधन की पूरी कहानी

धर्मेंद्र के निधन से जुड़ी 5 प्रमुख बातें

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार की व्यवस्था देओल परिवार ने पूरी शांति और सादगी के साथ की. हालांकि पद्म भूषण से सम्मानित इस महान कलाकार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई मिल सकती थी, लेकिन परिवार ने उन्हें बिल्कुल निजी माहौल में विदा करने का निर्णय लिया. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पारले स्थित पवन हंस श्मशान स्थल पर सम्पन्न हुआ. इतनी बड़ी संख्या में प्रशंसक उन्हें अंतिम बार देखने के लिए पहुंचे कि हालात को संभालने के लिए पुलिस को प्रवेश द्वार बंद करने पड़े. माहौल भावुक था, और लोग अपने प्रिय सितारे को अलविदा कहने उमड़ पड़े.

Dharmendra’s Death: अस्पताल से घर और फिर अंतिम यात्रा… धर्मेंद्र के निधन की पूरी कहानी

November 25, 202508:51 IST

हेमा मालिनी से पहले मीना कुमारी के दीवाने थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र की जिंदगी में हेमा मालिनी से पहले एक और हसीना थीं जिनके संग उनके रिश्ते की खूब चर्चे थे. ये एक्ट्रेस मीना कुमारी थीं. तीन बच्चों के पिता और 15 साल बड़े डायरेक्टर कमाल अमरोही संग शादी में मीना कुमारी का दम घुट रहा था और वो बिलकुल भी खुश नहीं थीं. ऐसे में धर्मेंद्र में उन्हें सुकुन और वो दोस्त मिला जिसकी उनकी ताउम्र तलाश थी, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुले तौर पर स्वीकार नहीं किया था.

हेमा मालिनी से पहले इस बॉलीवुड हसीना पर लट्टू थे धर्मेंद्र, शादीशुदा एक्ट्रेस संग अफेयर की होने लगी थी चर्चा 

November 25, 202508:13 IST

धर्मेंद्र के वो एवरग्रीन डायलॉग, जो आज भी फैंस के बीच हैं पॉपुलर

धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत फ्लॉप फिल्म ‘दिल तेरा हम भी तेरे’ से की थी. इस फिल्म के बाद उन्होंने कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया. एक्टर की कई फिल्मों के डायलॉग्स एवरग्रीन हैं. ‘हम काम सिर्फ पैसों के लिए करते हैं’, ‘जब मैं मरेला, पुलिस आएगी… पुलिस आएगी… बुढ़िया जेल जाएगी… जेल में बुढ़िया चक्की पीसेगी… और पीसेगी… और पीसेगी… और पीसेगी…’ ये डायलॉग आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं.

धर्मेंद्र के वो एवरग्रीन डायलॉग, फैंस के जहन में जो आज भी हैं बसे, 1 ने तो दिलाई उन्हें बड़ी पहचान

November 25, 202508:06 IST

हीमैन को याद कर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने धर्मेंद्र को याद किया और अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उनके करियर की शुरुआत में धर्मेंद्र और उनके परिवार ने जो अपनापन दिया, वह कभी नहीं भुलाया जा सकता. प्रियंका ने धर्मेंद्र के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की.

November 25, 202508:04 IST

शाहरुख खान के लिए पिता जैसे थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र की मौत पर शाहरुख खान ने दुख जाहिर करते हुए लिखा कि वो उनके लिए पिता जैसे थे. किंग खान अपने इंस्टाग्राम पर हीमैन संग फोटो शेयर करते हुए लिखते हैं, ‘श्रद्धांजलि धर्म जी. आप मेरे लिए पिता समान थे. मुझे जिस तरह आपने आशीर्वाद और प्यार दिया, उसके लिए धन्यवाद. यह सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि सिनेमा और दुनियाभर के फिल्म प्रेमियों के लिए भी एक अपूरणीय और असहनीय क्षति है. आप अमर हैं… और आपकी आत्मा हमेशा आपकी फिल्मों और आपके खूबसूरत परिवार के जरिए जीवित रहेगी. आपके लिए सिर्फ और सिर्फ प्यार’.

November 25, 202507:54 IST

वीरु के जाने से टूटे अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने 50 साल पहले आई आइकॉनिक फिल्म ‘शोले’ में साथ काम किया था. दोनों की फिल्म ने बॉलीवुड को आइकॉनिक जय-वीरु की जोड़ी दी जो दोस्ती की मिसाल बन गया. आज भी दो जिगरी दोस्तों को देखने से सबसे पहले लोगों के जहन में जय-वीरु का ही नाम आता है, लेकिन बीते सोमवार, 24 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन से ये जोड़ी टूट गई. धर्मेंद्र के निधन से अमिताभ बच्चन बिखर गए हैं. उन्होंने रात के ढाई बजे एक्स पर रुला देने वाला पोस्ट शेयर पर दोस्त को खोने का दर्द बयां किया.

50 साल बाद टूटी जय-वीरु की जोड़ी, धर्मेंद्र की मौत से सदमे में अमिताभ, रात के ढाई बजे किया रुला देने वाला पोस्ट



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments