Monday, June 1, 2026
Homeराज्यबिहारबाबूबरही थाना में फर्जी शिक्षक पर FIR दर्ज: निगरानी जांच में...

बाबूबरही थाना में फर्जी शिक्षक पर FIR दर्ज: निगरानी जांच में फर्जी प्रमाण पत्र मिला, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई – Madhubani News



बाबूबरही थाना प्रभारी राहुल कुमार।

मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना में एक नियोजित प्रखंड शिक्षक लक्ष्मण चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। उन पर फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने का आरोप है। लक्ष्मण चौधरी बाबूबरही बाजार निवासी हैं और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरहरा में क

.

बाबूबरही थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना ने शिक्षक के प्रमाण पत्रों की जांच की थी। इस जांच में उनके प्रशासनिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), मधुबनी के अवलोकन से यह सामने आया कि प्रखंड शिक्षक लक्ष्मण चौधरी, ग्राम पोस्ट बाबूबरही, का नियोजन वर्ष 2006 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरहरा में हुआ था।

प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए, जिसके बाद थाना द्वारा मामला दर्ज किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments