Monday, April 13, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमथुरा में जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास नाकाम: धर्म जागरण समन्वय...

मथुरा में जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास नाकाम: धर्म जागरण समन्वय टीम ने मारा छापा, मुख्य आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी – Mathura News


मथुरा10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के मासूम नगर में रविवार को एक बार फिर जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया। धर्म जागरण समन्वय टीम को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। टीम को देखकर धर्म परिवर्तन करा रहे मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

सह परियोजना प्रमुख राणा विक्रम सिंह के अनुसार, इस क्षेत्र में लंबे समय से धर्म परिवर्तन की गतिविधियां चल रही हैं। कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर ईसाई धर्म के नाम पर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था। तब आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

धर्म जागरण की टीम के अनुसार, भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए लाया गया था। टीम के पहुंचते ही वहां हंगामा मच गया और लोग इधर-उधर भाग गए।

हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि वहां कोई नहीं मिला। मामले की जांच जारी है।

मौके पर धर्म जागरण समन्वय की टीम के कई सदस्य मौजूद थे। इनमें विभाग सह संयोजक विजय गुर्जर, महानगर संयोजक बलराम, महानगर सह संयोजक गिरिश राजपूत, श्री जी नगर संयोजक विनोद ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments