झांसी महानगर जिलाध्यक्ष बनाए गए सुधीर सिंह।
झांसी में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने सुधीर सिंह को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी है। यहां उनके नाम की घोषणा हुई, वहां उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
.
कई समर्थक आधी रात को नए जिलाध्यक्ष को बधाई देने पहुंच गए। बता दें कि सुधीर सिंह भारतीय जनता पार्टी के साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में भी सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जुड़े हैं।
नए जिलाध्यक्ष को बधाई देने पहुंचे समर्थक…
नए जिलाध्यक्ष को बधाई देने पहुंचे समर्थक।


भारतीय जनता पार्टी ने लंबे समय बाद झांसी महानगर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की है। बुधवार को जारी सूची में पार्टी ने पूर्व क्षेत्रीय मंत्री कानपुर-बुंदेलखंड थाना क्षेत्र और वर्तमान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बुंदेलखंड-कानपुर सुधीर सिंह को झांसी महानगर का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। बता दें कि भाजपा के नए जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह पार्टी में सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं।
साथ ही वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भी सक्रिय सदस्य हैं। जिलाध्यक्ष बनाए गए सुधीर सिंह बिपिन बिहार डिग्री कॉलेज में छात्र संघ अध्यक्ष भी रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों से लेकर छात्रों तक उनकी अच्छी पकड़ है। इसके अलावा व्यापारियों में भी उनकी लोकप्रियता है। जीएसटी को लेकर मनाए जा रहे बचत उत्सव में भी वह लगातार कारोबारियों से मिलते रहे।
वह पूर्व मेयर और वर्तमान एमएलसी रामतीर्थ सिंघल के भी करीबी बताए जाते हैं। यहां उनके समर्थकों में भी सुधीर सिंह के जिलाध्यक्ष बनते ही जोश दौड़ गया। आधी रात को ही कई समर्थक उन्हें बधाई देने उनके घर जा पहुंचे। पेशे से अधिवक्ता सुधीर सिंह के लिए अब झांसी में भाजपा के अंदर चल रही गुटबाजी को भी समाप्त करने की चुनौती होगी।

