नई दिल्ली (IIM Free Courses). इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बेंगलुरु ने एक बड़ा कदम उठाते हुए नौकरीपेशा और पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए शानदार अवसर प्रदान किया है. आईआईएम बेंगलुरु, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के SWAYAM पोर्टल की मदद से 60 से अधिक मुफ्त ऑनलाइन कोर्स शुरू करने जा रहा है. ये कोर्स खास तौर पर एआई लर्निंग और मैनेजमेंट स्किल्स को बढ़ाने पर केंद्रित हैं, जो आज के बदलते कॉर्पोरेट कल्चर में करियर को सिक्योर और एडवांस बनाने में मददगार साबित होंगे.
SWAYAM पोर्टल पर मुफ्त कोर्स
आईआईएम बेंगलुरु के सभी 60 कोर्स केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के SWAYAM (Study Webs of Active-Learning for Young Aspiring Minds) पोर्टल पर उपलब्ध होंगे. इन कोर्सेस में दाखिले के लिए जनवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उम्मीदवार SWAYAM पोर्टल पर जाकर इन कोर्स के लिए फ्री में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इन कोर्सेस के लिए किसी भी तरह की फीस का भुगतान नहीं करना होगा. हालांकि, कोर्स पूरा होने के बाद IIM बेंगलुरु से सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा देनी होगी. इसके लिए ₹750 का शुल्क जमा करना होगा.
एआई और मैनेजमेंट के प्रमुख कोर्स
आईआईएम बेंगलुरु ने इन 60 कोर्सेस में एआई और मॉडर्न मैनेजमेंट के कई बड़े विषय शामिल किए हैं. ये कोर्स उम्मीदवारों को भविष्य के लिए तैयार करने पर केंद्रित हैं. कुछ प्रमुख कोर्स के नाम नीचे चेक कर सकते हैं-
- मार्केटिंग में एआई
- नेक्स्ट-जेन सॉफ्टवेयर टेस्टिंग का AI-इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट
- सप्लाई चेन की ABC
- डिजिटल और सोशल मीडिया मार्केटिंग में एआई
- अकाउंटिंग में एआई
- AI-पावर्ड CRM
- एडवांस्ड मार्केटिंग
- फाइनेंस में बेसिक पायथन प्रोग्रामिंग और एप्लीकेशन
- मैनेजर्स के लिए AI और इंजीनियरिंग इकोनॉमिक्स
- बैंकिंग और इंश्योरेंस
- डेटा-ड्रिवन मार्केटिंग डिसीजन-मेकिंग
- जेनरेटिव AI और लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स
- Entrepreneurship के लिए मार्केटिंग
- डीप लर्निंग कोर्स
- आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क्स (ANNs)
बहुत काम आएंगे एआई के खास कोर्स
इन कोर्सेस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित कॉम्प्रिहेंसिव प्रोग्राम भी शामिल हैं. ये प्रोग्राम उन सेक्टर्स के लिए कारगर हैं जो टेक्स्ट, विजुअल और मल्टीमीडिया डेटा से संबंधित हैं. ये कोर्स उम्मीदवारों को जेनरेटिव एआई के बेसिक्स, विभिन्न इंडस्ट्रीज में इसके एप्लिकेशन और डीप लर्निंग फाउंडेशन के बारे में गहन ज्ञान प्रदान करते हैं. ये कोर्स एल्गोरिदम समझने, मशीनों को कंटेंट बनाने और कॉम्प्लेक्स समस्याओं के लिए क्रिएटिव सॉल्यूशन विकसित करने में मदद करते हैं.
कितने दिन चलेंगे फ्री एआई कोर्स?
SWAYAM पोर्टल पर पेश किए जाने वाले आईआईएम बेंगलुरु के ज्यादातर कोर्स मासिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (MOOC) होते हैं, जिनकी अवधि आमतौर पर निश्चित होती है:
कुल अवधि: ये कोर्स आमतौर पर 5 हफ्तों से लेकर 12 हफ्तों तक की अवधि के होते हैं. इनकी ड्यूरेशन कोर्स की जटिलता और स्तर पर निर्भर करती है.
साप्ताहिक समय: इन कोर्सेस को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को हर हफ्ते औसतन 4 से 5 घंटे का समय देना जरूरी होता है.
आईआईएम फ्री कोर्स की पढ़ाई कैसे होगी?
यह ऑनलाइन और सेल्फ-पेस्ड सिस्टम है. इसे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के SWAYAM प्लेटफॉर्म पर प्रेजेंट किया जाता है. पढ़ाई को प्रभावी बनाने के लिए इसे 4 प्रमुख भागों (Quadrants) में बांटा गया है:
- वीडियो लेक्चर: टॉप आईआईएम फैकल्टी के रिकॉर्ड किए गए गुणवत्तापूर्ण वीडियो लेक्चर उपलब्ध कराए जाते हैं.
- अध्ययन सामग्री: विशेष रूप से तैयार की गई पठन सामग्री (टेक्स्ट नोट्स) जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है.
- सेल्फ असेसमेंट: प्रैक्टिस और समझ की जांच के लिए टेस्ट और क्विज दिए जाते हैं, जिनमें वीकली असाइनमेंट भी शामिल होते हैं.
- डिस्कशन फोरम: पढ़ाई के दौरान डाउट्स दूर करने, शिक्षकों और अन्य छात्रों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए ऑनलाइन मंच प्रदान करता है.
आईआईएम फ्री कोर्स के लिए आवेदन कैसे करें?
आईआईएम के इन कोर्सेस में आवेदन की प्रक्रिया बहुत सरल और पूरी तरह से फ्री है:
- केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के SWAYAM पोर्टल (swayam.gov.in) पर विजिट करना होगा.
- पोर्टल पर जाकर अपने डिटेल्स का इस्तेमाल करके अकाउंट बनाएं (रजिस्ट्रेशन).
- आईआईएम बेंगलुरु के 60 कोर्सेस की लिस्ट में से अपनी रुचि का कोर्स चुनें.
- चयनित कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं.
- इन नए कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी 2026 से शुरू की जाएगी.
ध्यान दें- ये ऑनलाइन कोर्स पूरी तरह से फ्री हैं. लेकिन अगर आप आईआईएम बेंगलुरु से सर्टिफिकेट लेना चाहते हैं तो आपको परीक्षा के लिए पंजीकरण करना होगा. इसके लिए 750 रुपये का शुल्क जमा करना होगा.

